पिता ने 6 साल के बेटे को पटक पटक कर मार डाला, खुद कर ली खुदकुशी

Krishna Kumar Sikander | Apr 07, 2025, 16:55 IST
Share
Father killed his son thrashing him then committed suicide the sootr
Father killed his son thrashing him then committed suicide the sootr Photograph: (Father killed his son thrashing him then committed suicide the sootr)

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक पिता ने अपने ही मासूम बच्चे की पटक पटक कर जान ले ली और खुद भी फंदे पर झूल गया। पिता ने ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक पिता ने अपने मासूम बच्चे की पटक पटक कर जान ले ली और खुद भी फंदे पर झूल गया। पिता चॉइस सेंटर का संचालन करता था। बाद में आदत बिगड़ने पर वह नशे का आदी हो गया, जिसकी वजह से घर में कई बार विवाद की स्थिति भी बनती थी। हालांकि पिता ने ऐसा क्यों किया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। अर्जुनी पुलिस ने फोरेंसिक की मदद से जांच शुरू कर दी है।

<br>ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाला, 220 करोड़ के घोटाले की EOW ने शुरू की जांच

नशे का आदी था आरोपी पिता

धमतरी के अर्जुनी थाना इलाके के बोड़रा गांव निवासी गोपेश्वर साहू ने अपने 6 साल के मासूम बेटे अयांश को पटक-पटक कर मार डाला। इसके बाद खुद ही फांसी पर लटक गया। पुलिस ने बताया कि गोपेश्वर साहू पूर्व में चॉइस सेंटर का संचालन करता था। गोपेश्वर की आदत बिगड़ने पर वह नशे का आदी हो गया। इसके कारण घर में कई बार विवाद की स्थिति भी बनती थी। गोपेश्वर की पत्नी ही परिवार का पालन पोषण करती थी। रामनवमी की शाम अचानक गोपेश्वर आक्रोशित होकर अपने बेटे अयांश को कमरे में जमीन पर पटक पटक कर मार दिया। इसके बाद खुद ही फांसी के फंदे पर झूल गया।

ये खबर भी पढ़ें... हेड मास्टर ने ट्यूशन पर छात्रा के उतारे कपड़े, रेप की कोशिश

फोरेंसिक की मदद से जांच शुरू

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अर्जुनी पुलिस और एफएसएल की टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फोरेंसिक की मदद से जांच शुरू कर दी है। साथ ही दावा किया कि जल्द ही हत्या और आत्महत्या के कारण का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... इंजीनियर की बेटी का फिजिक्स-केमेस्ट्री, मैथ्स का पेपर बिगड़ा, दी जान

हत्या के बाद आत्महत्या का कारण अज्ञात

इस मामले में एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि पिता ने अपने पुत्र की हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना मिलने पर टीम भेजी गई, मामले की जांच की जा रही है. कारण स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में नए मंत्री जल्द हो सकते हैं शामिल

Tags : father killed son | kills young man by thrashing him | CG News

Tags:
  • CG News
  • हत्या
  • father killed son
  • kills young man by thrashing him
  • SUICIDE
  • आत्महत्या
  • पिता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि