हेड मास्टर ने ट्यूशन पर छात्रा के उतारे कपड़े, रेप की कोशिश

Marut raj | Apr 06, 2025, 12:14 IST
Share
Attempt to rape a student in Korba the sootr
Attempt to rape a student in Korba the sootr

Attempt to rape a student in Korba : ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक की नीयत बिगड़ गई। उसने ट्यूशन पढ़ने आई एक छात्रा को यह कहकर घर वापस भेज दिया कि उसके पिताजी उसे बुला रहे हैं। वहीं दूसरी छात्रा को अकेले पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

Attempt to rape a student in Korba : कोरबा जिले में ट्यूशन पढ़ने आई आठवीं की छात्रा के साथ स्कूल के हेड मास्टर ने रेप की कोशिश की। शोर मचाते हुए छात्रा घर भागी और रो-रोकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। गुस्साए परिजनों ने हेड मास्टर की चप्पल और घूंसे से पिटाई कर दी।

मामला पसान थाना इलाके का है। यहां सिर्री माध्यमिक शाला में संजय कुमार कठौतिया हेड मास्टर है। आरोपी शिक्षक गांव में किराए के मकान पर रहता है। यहीं वह ट्यूशन भी पढ़ाता था। उसकी पत्नी भी सरकारी टीचर है। शुक्रवार को स्कूल खत्म होने के बाद रोज की तरह कक्षा आठवीं की दो छात्राएं आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी।

e6777767-f2c
e6777767-f2c


ये खबर भी पढ़ें... करोड़ों की लागत से बन रहा टेलरिंग सेंटर , 500 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

एक छात्रा को बहाने से घर भेजा

ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक की नीयत बिगड़ गई। उसने ट्यूशन पढ़ने आई एक छात्रा को यह कहकर घर वापस भेज दिया कि उसके पिताजी उसे बुला रहे हैं। वहीं दूसरी छात्रा को अकेले पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शिक्षक ने पहले अपने कपड़े उतारे फिर उसके कपड़े उतारकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

ये खबर भी पढ़ें... बाहरी स्टूडेंट्स को भी स्कॉलरशिप देगी सरकार, बस करना होगा ये काम

भागकर नवरात्रि पंडाल पहुंची छात्रा

13 साल की छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली। दरवाजा खोलकर वह दौड़ते हुए गांव में चल रहे नवरात्रि पूजा पंडाल के पास पहुंची, जहां गांव के लोग पूजा-पाठ कर रहे थे। पंडाल मौजूद लोगों ने छात्रा को रोते हुए देखा तो उन्होंने उससे वजह पूछी। छात्रा ने रोते हुए लोगों को आपबीती बताई।

ये खबर भी पढ़ें... नरेंद्र मोदी किराए की कार से अटल जी की सभा के लिए जुटाते थे भीड़

आरोपी की पत्नी बिलासपुर में टीचर

इसी बीच इस घटना की जानकारी छात्रा के घरवालों को मिली। वो भी तुरंत मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजन और गांव वाले शिक्षक के घर पहुंचे और उसकी चप्पल और घूंसे से पिटाई कर दी। साथ ही इसकी सूचना 112 को दी गई। लोगों ने पिटाई के बाद आरोपी टीचर को मौके पर पहुंची पसान थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शिक्षक शादीशुदा है और उसकी पत्नी शिक्षाकर्मी है। उसकी पत्नी बिलासपुर जिले में पदस्थ है, उसके बच्चे भी हैं। हेड मास्टर भी काफी लंबे समय से माध्यमिक शाला में पदस्थ है।

ये खबर भी पढ़ें... DSP ने हैवानियत की हदें पार कीं...रॉड से पीटा, सरकारी बंगले में रेप...

छत्तीसगढ़ रेप न्यूज | कोरबा न्यूज | कोरबा न्यूज इन हिंदी | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | Korba News | korba news in hindi

Tags:
  • CG News
  • Korba News
  • कोरबा न्यूज
  • कोरबा न्यूज इन हिंदी
  • korba news in hindi
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ रेप न्यूज
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक

By Ramanand Tiwari

MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी

By VINAY VERMA

चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी
RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही

By Sanjay Gupta

RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत

By Jageshwar Prasad

Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

By VINAY VERMA

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत