RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही

Sanjay Gupta | Oct 28, 2026, 21:18 IST
Share
RSS के 100 साल की यात्रा पर इंदौर में बड़ा आयोजन किया जा रहा है।
RSS के 100 साल की यात्रा पर इंदौर में बड़ा आयोजन किया जा रहा है।

Indore. इंदौर के डेली कॉलेज में बुधवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष का समापन कार्यक्रम चरैवेति एकत्रीकरण आयोजित हुआ है। इसमें करीब एक लाख स्वयंसेवकों के पहुंचने की बात कही जा रही है। कार्यक्रम में संघ के बड़े पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी है। इसी परिसर में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी।

कार्यक्रम में इंदौर विभाग के पांच जिलों से स्वयंसेवक शामिल हुए हैं। इन्हें संघ के सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघ की 100 साल की यात्रा स्वयंसेवकों की लगातार मेहनत और समर्पण की विजय यात्रा है। इन 100 वर्षों में संघ ने शाखाओं के जरिए लोगों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण की एक अनूठी व्यवस्था विकसित की है।

संघ के सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये
संघ के सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये

देश में राष्ट्रीय विचार का इकोसिस्टम बनाना होगा

अतुल लिमये ने कहा कि कुछ ताकतें समाज में हलचल पैदा करने और लोगों की सोच बदलने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में देश में राष्ट्रीय विचारधारा को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की सोच और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए स्वयंसेवक पंच परिवर्तन के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं।

लिमये ने स्वयंसेवकों से कहा कि वे अपने काम से कभी पूरी तरह संतुष्ट न हों। हमेशा यह सोचकर आगे बढ़ें कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसी भावना के साथ लगातार काम करते रहना होगा।
मोहन भागवत का भोपाल दौरा: जैन मुनि से मुलाकात और इंदौर में संघ शताब्दी वर्ष समापन की तैयारी | Mohan Bhagwat's Bhopal Visit: Meeting with Jain Muni and Preparation for RSS Centenary Year Conclusion in Indore
इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे
28 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार, 28 अक्टूबर की सुबह अचानक भोपाल पहुंचे हैं। इंदौर जाने से पहले वे भोपाल में कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां समिधा में संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जैन मुनि समय सागर से मुलाकात करेंगे। शाम को इंदौर के डेली कॉलेज में संघ के शताब्दी वर्ष का समापन कार्यक्रम होगा।

हिंदू जीवन मूल्यों को खड़ा करना है

अतुल लिमये ने कहा कि समाज की व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए हिंदू जीवन मूल्यों और धर्म पर आधारित व्यवस्थाओं को मजबूत करना होगा। साथ ही ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जिससे लोगों को अच्छे संस्कार मिल सकें।

चरैवेति एकत्रीकरण कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और संघ प्रार्थना से हुई। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने एक साथ योग का प्रदर्शन किया। इंदौर विभाग के कार्यवाह रित्नेश रघुवंशी ने भी संघ के शताब्दी वर्ष पर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के मंच पर मालवा प्रांत के संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री, इंदौर विभाग के संघचालक डॉ. मुकेश मोढ़ और मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रशांत शाह मौजूद रहे।

एक लाख स्वयंसेवकों के पहुंचने की बात
एक लाख स्वयंसेवकों के पहुंचने की बात

पढ़ाई और आर्थिक स्थिति जरूरी नहीं

कार्यक्रम में मालवा प्रांत के संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री ने कहा कि संघ की शाखा से जुड़ने के लिए पढ़ाई-लिखाई, पैसे या सामाजिक स्थिति की कोई शर्त नहीं है। कोई भी व्यक्ति संघ की शाखा से जुड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि संघ लगातार नई पीढ़ी के स्वयंसेवक तैयार कर रहा है। आईआईटी (IIT) और आईआईएम (IIM) जैसे बड़े शिक्षण संस्थानों में भी संघ की शाखाएं लगती हैं। वहीं गांवों में भी शाखाएं चल रही हैं।

कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा और राष्ट्रीय पदाधिकारी कविता पाटीदार भी मौजूद रहे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिग्विजय सिंह पर पलटवार: 'डेली कॉलेज भी सिंधिया परिवार की संस्था' | Jyotiraditya Scindia's retort to Digvijaya Singh: 'Daily College is also a Scindia family institution'
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया दिग्विजय सिंह को जवाब, बोले- डेली कॉलेज भी सिंधिया परिवार का
20 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज में हो रहे संघ के कार्यक्रम को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सवाल उठाए थे। अब सोमवार को ग्वालियर में सिंधिया ने भी दिग्विजय सिंह को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भूल जाते हैं, इसलिए उन्हें याद दिला देता हूं।

मीडिया संघ के विरोध में बहुत कुछ चला रहा

प्रकाश शास्त्री ने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण संघ की खास पहचान हैं। संघ में किसी एक व्यक्ति के बजाय संगठन और उसके विचारों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। इन बातों से समाज में संघ की एक अलग पहचान बनी है।

उन्होंने कहा कि मीडिया और प्रचार के जरिए संघ के विरोध में पहले भी बहुत कुछ कहा गया है और आज भी कहा जा रहा है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इसका असर क्यों दिखाई नहीं देता? उन्होंने इस पर सवाल उठाया है।
Tags:
  • rss
  • चरैवेति-एकत्रीकरण
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • डेली कॉलेज
  • अखिल भारतीय कार्यकारिणी
  • अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक
  • संघ के सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये
  • संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मंत्री तुलसी सिलावट
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत

By Jageshwar Prasad

Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

By VINAY VERMA

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी

By Sanjay Gupta

इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी
CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार

By Umeshwari Baghel

CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार