Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत

Jageshwar Prasad | Oct 28, 2026, 20:30 IST
Share
पढ़ें 28 अक्टूबर 2026 की राजस्थान की मुख्य खबरें
पढ़ें 28 अक्टूबर 2026 की राजस्थान की मुख्य खबरें

पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न। शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मतदान बांसवाड़ा में 76 प्रतिशत दर्ज किया गया। 20 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद भी जेल नहीं पहुंचे आसाराम, जोधपुर में दर्ज हुआ मामला। राजस्थान में अफसरों की मनमानी पर चला सरकार का डंडा, 17 का इंक्रीमेंट रोका, 16 की पेंशन पर चली कैंची।

राजस्थान की टॉप न्यूज

800 CCTV खंगाले, 50 से ज्यादा छापे मारे, 26 दिन बाद ऐसे पकड़े गए 36 मिनट में 4 करोड़ की घड़ियां चुराने वाले

जयपुर में चोरों ने महज 36 मिनट में 4 करोड़ रुपए की 251 महंगी घड़ियां उड़ा दीं। वारदात इतनी शातिर तरीके से हुई कि पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में 26 दिन लग गए। इस दौरान पुलिस ने 800 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले और करीब 3 हजार किलोमीटर तक सुराग तलाशे। आखिरकार बिहार के मोतिहारी से दो आरोपी पकड़े गए। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जयपुर में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी ने अस्पताल की दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। इस चक्कर में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे

आशियाना खरीदने से पहले अब बिल्डर का रिकॉर्ड जांचना हुआ आसान, रेरा ने सार्वजनिक की डिफॉल्टर सूची

दिवाली पर नया घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। कहीं ऐसा न हो कि सपनों का आशियाना खरीदने के चक्कर में जिंदगीभर की कमाई फंस जाए। घर खरीदारों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने बड़ा कदम उठाया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों के खेत में मिला 8 किलो RDX, पाकिस्तान से भेजी गई थी खेप

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पाकिस्तान से आई विस्फोटक और हथियारों की बड़ी खेप ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हैरानी की बात यह है कि यह खेप एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों के खेत में मिली। उससे भी चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को इसकी जानकारी भी उसी पुलिसकर्मी ने दी थी। खेत से 8 किलो RDX, पिस्टल और सैकड़ों कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तान से भेजे गए पैकेट इसी खेत में क्यों गिरे। क्या यह सिर्फ संयोग था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है?...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

20 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद भी जेल नहीं पहुंचे आसाराम, जोधपुर में दर्ज हुआ मामला

नाबालिग से यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में जोधपुर केंद्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पैरोल पर रिहा होने के बाद तय समय पर जोधपुर सेंट्रल जेल नहीं पहुंचने पर रातानाडा थाने में आसाराम के खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कर लिया गया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

जयपुर में टोल के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा सालाना पास, 1 नवंबर से नई व्यवस्था

जयपुर में टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले वाहन मालिकों को अब हर महीने टोल पास बनवाने की परेशानी से राहत मिलने वाली है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने सालाना पास की नई व्यवस्था अधिसूचित की है, जो 1 नवंबर से लागू होगी। इसके तहत टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र वाहन मालिक सालभर के लिए पास बनवा सकेंगे। टोल की लोकेशन के हिसाब से पास की फीस 1,500 या 3,000 रुपए होगी। इससे लोगों को हर महीने पास रिन्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सालाना खर्च में भी बचत होगी।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में अफसरों की मनमानी पर चला सरकार का डंडा, 17 का इंक्रीमेंट रोका, 16 की पेंशन पर चली कैंची

राजस्थान में भ्रष्टाचार, माफिया से सांठगांठ और काम में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर भजनलाल सरकार का डंडा चला है। सरकार ने एक साथ 33 मौजूदा और रिटायर्ड अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इनमें 17 अफसरों की सैलरी बढ़ोतरी रोक दी गई है, जबकि रिटायर हो चुके 16 अधिकारियों की पेंशन रोकने या उसमें कटौती करने का फैसला लिया गया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में 6175 हाई-रिस्क गर्भवतियों की पहचान, कोटा में 4 प्रसूताओं की मौत, समय पर इलाज और रेफरल पर सवाल

राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग ने अक्टूबर के 19 दिनों में 6,175 हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान की। इसी महीने कोटा में चार प्रसूताओं की मौत के मामले सामने आए। बारां की शबनम बानो के परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने गंभीर हालत में मरीज पहुंचने की बात कही। अब रेफरल व्यवस्था और मातृ मृत्यु समीक्षा पर सवाल हैं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान के 11 मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की शिकायतें, जयपुर में जूनियर्स पर सीनियर्स के नियम थोपने का आरोप, कार्रवाई का हिसाब बाकी

राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की 11 शिकायतें सामने आई हैं। जयपुर, पाली और जोधपुर से आई नई शिकायतों में जूनियर छात्रों को देर रात हॉस्टल में बुलाने, अपमानित करने और धमकाने के आरोप हैं। NMC ने जांच और छात्रों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। अब सवाल है कि कितने मामलों में कार्रवाई हुई।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में 9,643 पटवार भवनों की मरम्मत के लिए सिर्फ 37 लाख, एक भवन के हिस्से में महज ₹384

राजस्थान में पटवार भवनों की मरम्मत के लिए जारी बजट ने सरकारी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेश के 34 जिलों में 9,643 पटवार भवनों के रखरखाव और मरम्मत के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में महज 37 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस हिसाब से एक पटवार भवन के हिस्से में औसतन सिर्फ 384 रुपये आते हैं। कई जगह भवनों की दीवारें ढह रही हैं और इमारतें जर्जर हालत में हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इतनी कम राशि में आखिर पटवार भवनों की मरम्मत कैसे होगी और वहां आने वाले किसानों को सुरक्षित माहौल कैसे मिलेगा?...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर

राजस्थान हाई कोर्ट ने मेडिकल एजुकेशन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर रखने के फैसले को अनुचित मानने से इनकार कर दिया है। अदालत ने राज्य सरकार और राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की अपील मंजूर करते हुए एकलपीठ के 10 जनवरी 2025 के फैसले को रद्द करते हुए डॉ. रचिता माथुर की याचिका भी खारिज कर दी है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा: PTI समेत 4 आरोपी कोर्ट में पेश, खेल कोटे में धांधली का खुलासा | Rajasthan Teacher Recruitment Fraud: PTI and 3 Others Surrender in Court, Sports Quota Scam Revealed
राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट का खेल; 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर
28 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी खेल प्रमाण-पत्रों के इस्तेमाल का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ग्रेड थर्ड टीचर सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में कथित फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाने के मामले में PTI समेत चार आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जांच में आरोप है कि दलालों के जरिए लाखों रुपये देकर बैकडेट में खेल प्रमाण-पत्र बनवाए गए। SOG की जांच में प्रमाण-पत्र तैयार करने और सत्यापन रिपोर्ट भेजने से जुड़ा नेटवर्क भी सामने आया है। इस मामले में पहले ही 20 अभ्यर्थियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी खेल प्रमाण-पत्रों के इस्तेमाल का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ग्रेड थर्ड टीचर सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में कथित फर्जी ताइक्वांडो सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाने के मामले में PTI समेत चार आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जांच में आरोप है कि दलालों के जरिए लाखों रुपये देकर बैकडेट में खेल प्रमाण-पत्र बनवाए गए। SOG की जांच में प्रमाण-पत्र तैयार करने और सत्यापन रिपोर्ट भेजने से जुड़ा नेटवर्क भी सामने आया है। इस मामले में पहले ही 20 अभ्यर्थियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Tags:
  • यौन उत्पीड़न
  • आसाराम
  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
  • Ministry of Road Transport and Highways
  • भजनलाल सरकार
  • राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • RPSC
  • रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी
छत्तीसगढ़ में छुट्टियों पर चली कैंची! सरकार ने जारी किया 2027 का कैलेंडर, 5 छुट्टियां कम

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में छुट्टियों पर चली कैंची! सरकार ने जारी किया 2027 का कैलेंडर, 5 छुट्टियां कम
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

By VINAY VERMA

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी

By Sanjay Gupta

इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी
CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार

By Umeshwari Baghel

CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार
आईएएस आशीष सिंह, हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर को राहत, श्रीराम बिल्डर को मिलेगी जमीन

By Sanjay Gupta

आईएएस आशीष सिंह, हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर को राहत, श्रीराम बिल्डर को मिलेगी जमीन
कवर्धा में सनसनीखेज वारदात : साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट, डंडे से पीटकर बैग छीना

By Umeshwari Baghel

कवर्धा में सनसनीखेज वारदात : साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट, डंडे से पीटकर बैग छीना