छत्तीसगढ़ सरकार ने अवकाश का कैलेंडर किया जारी
छत्तीसगढ़ में अगले साल कम मिलेंगी छुट्टियां! सरकारी कैलेंडर जारी, होली-दिवाली कब पड़ेगी?
VINAY VERMA | Oct 28, 2026, 20:19 IST
छत्तीसगढ़ सरकार ने 2027 का अवकाश कैलेंडर घोषित किया।
छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2027 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाशों की सूची राजपत्र में प्रकाशित की है। यह अधिसूचना 27 अक्टूबर 2026 को जारी की गई है। इसके मुताबिक, राज्य में अगले साल 15 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं।
इनमें गणतंत्र दिवस, होली, ईद, गुड फ्राइडे और महावीर जयंती शामिल हैं। बकरीद, जन्माष्टमी और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों पर भी छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, अगले साल कुछ बड़े त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं।
इनमें स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, दशहरा और गुरु नानक जयंती शामिल हैं। रविवार होने के कारण इन त्योहारों पर अलग से सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। यानी कर्मचारियों को इन मौकों पर अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी।
अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, 26 जनवरी को मंगलवार के दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी रहेगी। संत रविदास जयंती 20 फरवरी को शनिवार के दिन पड़ेगी। वहीं, महाशिवरात्रि 6 मार्च को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। ईद-उल-फितर 10 मार्च को बुधवार के दिन मनाई जाएगी। होली का त्योहार 22 मार्च को सोमवार के दिन पड़ेगा। गुड फ्राइडे की छुट्टी 26 मार्च को शुक्रवार के दिन रहेगी। अप्रैल में 19 तारीख को महावीर जयंती की छुट्टी होगी। मई में 17 तारीख को बकरीद का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं, 20 मई को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी घोषित की गई है। मोहर्रम का अवकाश 16 जून को बुधवार के दिन रहेगा। जन्माष्टमी का त्योहार 25 अगस्त को बुधवार के दिन पड़ेगा।
अक्टूबर में 2 तारीख को शनिवार के दिन महात्मा गांधी जयंती मनाई जाएगी। वहीं, दिवाली का त्योहार 29 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन पड़ेगा। साल के आखिरी महीने में 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी। इस दिन शनिवार रहेगा। सरकार ने 1 अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी का अवकाश भी घोषित किया है। हालांकि, यह छुट्टी सभी सरकारी कार्यालयों पर लागू नहीं होगी। अधिसूचना के मुताबिक, यह अवकाश केवल बैंकों और कोषालयों के लिए रहेगा।
वर्ष 2027 में चार प्रमुख त्योहार और महत्वपूर्ण अवसर रविवार को पड़ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद दोनों 15 अगस्त को पड़ेंगे। इस दिन रविवार रहेगा। इसी तरह दशहरा 10 अक्टूबर को रविवार के दिन मनाया जाएगा। गुरु नानक जयंती 14 नवंबर को रविवार के दिन पड़ेगी।
रविवार होने के कारण इन चार अवसरों पर अलग से सार्वजनिक अवकाश नहीं मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह अधिसूचना राज्यपाल के नाम से जारी की है। इस पर सचिव अविनाश चम्पावत के हस्ताक्षर हैं। यह कैलेंडर कर्मचारियों और आम लोगों के लिए उपयोगी रहेगा। इससे अगले साल की छुट्टियों और जरूरी कामों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
अवकाश का आदेश पत्र
मार्च में त्योहारों की भरमार
दिवाली शुक्रवार को, क्रिसमस शनिवार को
चार बड़े त्योहार रविवार को
रविवार होने के कारण इन चार अवसरों पर अलग से सार्वजनिक अवकाश नहीं मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह अधिसूचना राज्यपाल के नाम से जारी की है। इस पर सचिव अविनाश चम्पावत के हस्ताक्षर हैं। यह कैलेंडर कर्मचारियों और आम लोगों के लिए उपयोगी रहेगा। इससे अगले साल की छुट्टियों और जरूरी कामों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
By Raghvendra Singh Rathore
Rajasthan TopNews: पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न, बांसवाड़ा में सर्वाधिक 76 प्रतिशत
By Jageshwar Prasad
आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से परीक्षा; 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
By VINAY VERMA
डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को होंगे रिटायर, 1 दिसंबर को एमपी को मिलेगा नया DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
By Amresh Kushwaha
इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी
By Sanjay Gupta
CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार
By Umeshwari Baghel
आईएएस आशीष सिंह, हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर को राहत, श्रीराम बिल्डर को मिलेगी जमीन
By Sanjay Gupta