इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने कहा- जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी

Sanjay Gupta | Oct 28, 2026, 18:37 IST
Share
इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
इंदौर निगम अधिकारियों पर 1 लाख की कॉस्ट, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

INDORE. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने अधिकारियों की शक्तियों के दुरुपयोग पर अहम आदेश दिया। हाल ही में हाईकोर्ट ने एसडीएम राकेश परमार पर 50 हजार रुपए की कॉस्ट लगाई थी। अब इंदौर नगर निगम के अधिकारियों पर 1 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई गई है। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं।

हाईकोर्ट ने निगम को फटकार लगाई

इंदौर हाईकोर्ट ने बाफना अस्पताल से जुड़ी डिमांड के मामले में निगम को फटकार लगाई है। यह डिमांड नगर निगम ने निकाली थी। कोर्ट ने इसे अधिकारियों द्वारा शक्तियों का दुरुपयोग बताया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को 15 दिन में 1 लाख रुपए जमा कराने के आदेश दिए हैं। यह राशि संबंधित अधिकारी खुद वहन करेंगे। नगर निगम (Indore Municipal Corporation) इस राशि का भुगतान नहीं करेगा। हाईकोर्ट ने इसे अधिकारियों के लिए एक सबक बताया है। बाफना अस्पताल की ओर से अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने मजबूती से पक्ष रखा।

आईएएस अधिकारियों को राहत: इंदौर हाईकोर्ट ने श्रीराम बिल्डर के मामले में सुनाया फैसला, अतिक्रमणकारियों पर सख्त टिप्पणी | Relief for IAS Officers: Indore High Court delivers verdict in Shriram Builder case, strict remarks on encroachers
आईएएस आशीष सिंह, हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर को राहत, श्रीराम बिल्डर को मिलेगी जमीन
28 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
Indore. इंदौर हाईकोर्ट ने एमआर-10 पर स्थित कृष्णबाग की कीमती जमीन के विवाद में फैसला सुनाया है। इस मामले में आईएएस आशीष सिंह, शिवम वर्मा और हर्षिका सिंह को राहत मिली है। इनके साथ एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर और तहसीलदारों को भी राहत दी गई है। श्रीराम बिल्डर ने इन अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस लगाया था।

यह है मामला

हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप एन.भट्ट ने यह आदेश दिया है। मेसर्स बाफना हॉस्पिटल एंड ऑर्थोपेडिक्स रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड ने याचिका दायर की थी। इसमें इंदौर नगर निगम, निगमायुक्त और बिल्डिंग ऑफिसर को पक्षकार बनाया गया था। जोन क्रमांक दो के असिस्टेंट रेवेन्यू ऑफिसर को भी पक्षकार बनाया गया था।

निगम अधिकारियों ने वर्ष 2020 में ही विलोपित हो चुकी धाराओं के आधार पर आदेश दिया था। इसी आदेश के आधार पर बाफना अस्पताल के खिलाफ डिमांड निकाली गई थी। निगम ने इसके लिए 30 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया था। अस्पताल ने याचिका में इस आदेश को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने विवादित आदेश रद्द कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सीएम मोहन यादव, मंत्री विजयवर्गीय और महापौर पर तीखा हमला: 'सब चोरों की मंडली' | Congress President Jitu Patwari's sharp attack on CM Mohan Yadav, Minister Vijayvargiya, and Mayor: 'All a den of thieves'
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सीएम मोहन यादव, मंत्री विजयवर्गीय, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर विवादित टिप्पणी
28 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
INDORE. मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को इंदौर के गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई बीजेपी नेताओं पर विवादित टिप्पणियां कीं।

आदेश वापस लेने की बात रखी

नगर निगम को इस मामले में अपनी गलती समझ आ गई थी। इसलिए निगम ने कोर्ट में विवादित आदेश वापस लेने की बात कही। हाईकोर्ट ने कहा कि केवल आदेश वापस लेने से उदार दृष्टिकोण अपनाना उचित नहीं होगा। आदेश पारित करने में गंभीर कानूनी त्रुटि हुई थी। इससे न्यायालय का बहुमूल्य समय भी बर्बाद हुआ। हाईकोर्ट ने इन दोनों बातों को गंभीरता से लिया।

पटाखा लाइसेंस निरस्त पर IAS भटनागर का स्टे, कलेक्टर के फैसले को झटका | IAS Bhatnagar stays order cancelling firecracker license, a blow to Collector's decision
इंदौर कलेक्टर ने पटाखा कारोबारी पर सख्ती की, लाइसेंस किया निरस्त, IAS भटनागर की कोर्ट ने लगाई रोक
28 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में दशहरा-दिवाली पर्व के दौरान पटाखों की बिक्री में सतर्कता के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने सख्त फैसला भी लिया है। इसमें एक बड़े कारोबारी का लाइसेंस भी निरस्त किया। वहीं अतिरिक्त आयुक्त आईएएस तरूण भटनागर की कोर्ट ने आदेश पर रोक लगा दी है।

यह वैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी

कोर्ट ने अपने आदेश में नगर निगम अधिनियम (Municipal Corporation Act) की तीन धाराओं का उल्लेख किया। इनमें धारा 143, 146 और 153 शामिल हैं। इन धाराओं को वर्ष 2020 में ही विलोपित किया जा चुका था। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी ने इन्हीं धाराओं के आधार पर विवादित आदेश पारित किया। न्यायालय ने इस स्थिति पर गंभीर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि नगर निगम जैसी वैधानिक संस्थाओं के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय है। उन्हें अपने सामने आने वाले मामलों का फैसला मौजूदा कानून के अनुसार करना चाहिए। इसके लिए प्रचलित कानूनी प्रावधानों का पालन जरूरी है। निरस्त हो चुकी धाराओं के आधार पर आदेश पारित करना गंभीर मामला है। यह संबंधित जिम्मेदार अधिकारी की कानून के प्रति गंभीर अनभिज्ञता दर्शाता है।

मोहन भागवत का भोपाल दौरा: जैन मुनि से मुलाकात और इंदौर में संघ शताब्दी वर्ष समापन की तैयारी | Mohan Bhagwat's Bhopal Visit: Meeting with Jain Muni and Preparation for RSS Centenary Year Conclusion in Indore
इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे
28 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार, 28 अक्टूबर की सुबह अचानक भोपाल पहुंचे हैं। इंदौर जाने से पहले वे भोपाल में कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां समिधा में संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद जैन मुनि समय सागर से मुलाकात करेंगे। शाम को इंदौर के डेली कॉलेज में संघ के शताब्दी वर्ष का समापन कार्यक्रम होगा।

जनता के पैसों से मुकदमेबाजी करते हैं अधिकारी

कोर्ट ने इस स्थिति को निराशाजनक और पीड़ादायक बताया। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की चेतावनी दी। गलत आदेश के कारण फरियादी को कोर्ट आना पड़ा। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी कानूनी प्रावधानों की अनदेखी करके गलत आदेश पारित करते हैं। ऐसे आदेशों के कारण मुकदमेबाजी की स्थिति पैदा होती है। इससे न्यायालय का बहुमूल्य समय भी बर्बाद होता है। इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

वैधानिक संस्थाओं के अधिकारी अक्सर सार्वजनिक धन से मुकदमेबाजी करते हैं। गलत आदेशों के कारण होने वाली मुकदमेबाजी का आर्थिक भार सार्वजनिक कोष पर पड़ता है। कोर्ट ने कहा कि यह आर्थिक भार अनावश्यक रूप से सार्वजनिक कोष पर नहीं डालना चाहिए। हाईकोर्ट ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की जरूरत बताई। साथ ही अधिकारियों को उनके वैधानिक दायित्वों के प्रति सजग करने पर जोर दिया। इसी उद्देश्य से न्यायालय ने 1 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। इसमें से 75 हजार रुपए मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा होंगे। शेष 25 हजार रुपए फरियादी को दिए जाएंगे।
Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • जस्टिस संदीप एन.भट्ट
  • मेसर्स बाफना हॉस्पिटल
  • इंदौर नगर निगम
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • Indore Municipal Corporation
  • Municipal Corporation Act
  • हाईकोर्ट
CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार

By Umeshwari Baghel

CG Congress Delhi Rally: कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले रेलवे ने दिया झटका, 22.49 लाख का खर्च बताने के बाद स्पेशल ट्रेन देने से इनकार
आईएएस आशीष सिंह, हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर को राहत, श्रीराम बिल्डर को मिलेगी जमीन

By Sanjay Gupta

आईएएस आशीष सिंह, हर्षिका सिंह, शिवम वर्मा, एसडीएम प्रदीप सोनी, घनश्याम धनगर को राहत, श्रीराम बिल्डर को मिलेगी जमीन
कवर्धा में सनसनीखेज वारदात : साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट, डंडे से पीटकर बैग छीना

By Umeshwari Baghel

कवर्धा में सनसनीखेज वारदात : साप्ताहिक बाजार से लौट रहे सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट, डंडे से पीटकर बैग छीना
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सीएम मोहन यादव, मंत्री विजयवर्गीय, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर विवादित टिप्पणी

By Sanjay Gupta

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सीएम मोहन यादव, मंत्री विजयवर्गीय, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर विवादित टिप्पणी
माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने से लेकर नोबेल विजेता वैज्ञानिक तक, JLF में जुटेंगे खास चेहरे

By Jageshwar Prasad

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने से लेकर नोबेल विजेता वैज्ञानिक तक, JLF में जुटेंगे खास चेहरे
27 डॉक्टरों की NOC के लिए मंत्रालय पहुंचा प्रस्ताव, जमीन और FD बंधक रखने की शर्तों की होगी जांच

By VINAY VERMA

27 डॉक्टरों की NOC के लिए मंत्रालय पहुंचा प्रस्ताव, जमीन और FD बंधक रखने की शर्तों की होगी जांच
राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर