गणेश पूजा में खूनी खेल, DJ पर डांस को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 3 भाइयों को उतारा मौत के घाट

Kanak Durga Jha | Sept 08, 2024, 10:41 IST
Share
Fight broke out over dancing on DJ 3 brothers killed
Fight broke out over dancing on DJ 3 brothers killed

Murder in Durg : गणेश पूजा के दिन दो पक्षों में मारपीट हुई। विवाद इतना आगे बढ़ गया कि युवकों ने पीट-पीटकर तीन युवकों को मौत के घाट उतार दिया।

छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गणेश पूजा के दिन दो पक्षों में मारपीट हुई। विवाद इतना आगे बढ़ गया कि युवकों ने पीट-पीटकर तीन युवकों को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में डीजे पर डांस को लेकर लड़ाई हुई थी। धीरे-धीरे बहसबाजी के बाद युवक मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन भाइयों को पीट-पीटकर जान से मार डाला।

गणेश पूजा के दिन तीन युवकों की हत्या

यह पूरा मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है। दुर्ग जिले में शनिवार देर रात गणेश पंडाल में डांस को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में कई लोग घायल भी हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक, नंदनी खुंदनी गांव में पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति की ओर से 6 सितंबर को गणेशजी मूर्ति स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। इस युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी यादव मोहल्ले के धन्नू, करण, वासु और राजेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और डांस करने लगे।

बड़े-बुजुर्ग लोगों ने सुलह करवा दी, फिर बाद में युवकों ने कर दी हत्या

दोनों पक्षों की लड़ाई पर आसपास के लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और बढ़ गया। जब मामला शांत हुआ तो अगले दिन शनिवार सुबह मोहल्ले के बड़े-बुजुर्ग लोगों ने उन्हें बुलाया और आपस में सुलह करवा दी। बताया जा रहा है कि, इसके बाद रात करीब 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर शीतला मंदिर के पास बुलाया। आरोप है कि जैसे ही आकाश वहां पहुंचा तो धन्नु यादव मारपीट करने लगा। इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए।

युवकों के सिर पर था खून सवार

दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव की जमकर पिटाई कर दी। दोनों गुट में चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश और करण सगे भाई थे, जबकि वासु उनका चचेरा भाई था। वहीं राजेश बोरिया गांव में मजदूरी करता था। राजेश की 9 महीने की बेटी है। वहीं करण जेसीबी चलाने का काम करता था, जबकि वासु माइंस में काम करता था। आकाश खेती किसानी का काम करता है।

दस युवक हुए गिरफ्तार

वारदात के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। इस दौरान पुलिस ने तीनों मृत युवकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आसपास के लोगों से पुताच करने के बाद पुलिस ने दस युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि, मामले में कार्रवाई जारी है, वहीं गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • murder
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • cg murder case
  • chhattisgarh murder case
  • three murder in cg
  • three murder in durg
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई