IDFC बैंक के अफसरों पर FIR दर्ज... मेन ब्रांच में किया बड़ा कांड

Kanak Durga Jha | Apr 13, 2025, 13:06 IST
Share
FIR against IDFC bank officiers big scandal main branch raipur the sootr
FIR against IDFC bank officiers big scandal main branch raipur the sootr

Big Scandal In IDFC bank : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ा मामला सामने आया है। IDFC बैंक के अफसरों पर डीडी नगर थाने में FIR दर्ज किया गया है।

Big Scandal In IDFC bank : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ा मामला सामने आया है। IDFC बैंक के अफसरों पर डीडी नगर थाने में FIR दर्ज किया गया है। अधिकारियों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गैर-मौजूद जमीन बेचने का गंभीर आरोप लगा है।

रायपुर के नवनीत चौरसिया ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बैंक ने समाचार पत्र में विज्ञापन देकर दो अचल संपत्तियों की ई-नीलामी कराई। नवनीत ने 5.52 लाख रुपये जमा कर बोली जीती, लेकिन बाद में पता चला कि खसरा नंबर 364/5 और 364/21 की जमीन विज्ञापन में बताए स्थान पर नहीं है और मालिक भी अन्य व्यक्ति हैं।

ये खबर भी पढ़िए....तेज आंधी और गरज चमक के साथ जमकर बरसेंगे बदल... ऑरेंज अलर्ट जारी

ये है पूरा मामला

नवनीत ने पुलिस को बताया कि बैंक ने 28 फरवरी 2023 को सौदा पत्र जारी किया, लेकिन जमीन के कब्जेदार और राजस्व रिकॉर्ड में अन्य लोगों के नाम सामने आए। बैंक अधिकारियों ने दस्तावेज देने से इनकार कर दिया और गुमराह किया। अब न्यायालय के आदेश पर डीडी नगर थाने में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (मुंबई), ऋण वसूली प्रभाग अधिकारी (चेन्नई), स्वपनील पाण्डेय (नागपुर), विनय सोनी (रायपुर) सहित अन्य के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471/34, 120बी भादवि के तहत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए....देश के कोयले की जरूरत छत्तीसगढ़ करेगा पूरी, केंद्रीय मंत्री ने की तारीफ

बता दें कि नवनीत ने रायपुरा में 1000 और 850 वर्ग फीट की दो संपत्तियों के लिए 1,17,000 और 1,10,000 रुपये डीडी के जरिए तथा 3,25,000 रुपये बैंक खाते में जमा किए। सौदा पत्र मिलने के बाद 5 मार्च 2023 को समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित करने पर आलोक महावार ने आपत्ति जताई। जांच में पाया गया कि जमीन अशोक चंद बैद और राहुल अवधिया के नाम दर्ज है। नवनीत ने बैंक से दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़िए....PM सूर्य घर योजना : 22 सौ घरों में लगा सोलर, 1.30 लाख घर होंगे रोशन

FAQ

  1. IDFC बैंक के अधिकारियों पर किस प्रकार का आरोप लगा है?
    IDFC बैंक के अधिकारियों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गैर-मौजूद जमीन की ई-नीलामी कर बेचने का आरोप लगा है। FIR में धोखाधड़ी और जालसाजी की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
  2. पीड़ित नवनीत चौरसिया को किस प्रकार की ठगी का सामना करना पड़ा?
    नवनीत चौरसिया ने IDFC बैंक द्वारा कराई गई ई-नीलामी में बोली लगाकर 5.52 लाख रुपये जमा किए। लेकिन बाद में पता चला कि जिन जमीनों की नीलामी की गई थी, वे उस स्थान पर मौजूद ही नहीं थीं और असली मालिक कोई और था।
  3. इस मामले में पुलिस ने किस-किस के खिलाफ FIR दर्ज की है?
    पुलिस ने IDFC बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (मुंबई), ऋण वसूली प्रभाग अधिकारी (चेन्नई), स्वपनील पाण्डेय (नागपुर), विनय सोनी (रायपुर) सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471/34 और 120बी भादवि के तहत FIR दर्ज की है।
ये खबर भी पढ़िए....छत्तीसगढ़ में बज रहा बिहार का डंका, कनेक्शन से मिली कुर्सी

IDFC FIRST Bank | Fraud case | Chhattisgarh Fraud Case | CG Fraud Case | Fraud case in Raipur | Raipur Crime News | crime news | cg crime news | chhattisgarh crime news | Crime news The sootr | crime news today

Tags:
  • Raipur Crime News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • बैंक
  • Fraud case
  • cg crime news
  • IDFC FIRST Bank
  • Fraud case in Raipur
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा