छत्तीसगढ़ में बीएनएस-107 के तहत पहली कार्रवाई, अवैध महुआ शराब कारोबार पर शिकंजा

Harrison Masih | Jun 20, 2025, 20:12 IST
Share
Firaction under BNS-107 in Chhattisgarh illegal Mahua liquor business the sootr
Firaction under BNS-107 in Chhattisgarh illegal Mahua liquor business the sootr

छत्तीसगढ़ में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। कोनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने से अर्जित लगभग 50 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई की है। कोनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने से अर्जित लगभग 50 लाख रुपए की संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह राज्य की पहली कार्यवाही है जिसमें नए कानून बीएनएसएस (Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita) 2023 की धारा 107 का उपयोग किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध शराब के बढ़ते करोबार पर CM का एक्शन, 3 अधिकारी सस्पेंड 6 को नोटिस

गिरोह बनाकर चला रहे थे अवैध शराब का कारोबार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि संतोष वर्मा, उसकी पत्नी देवीबाई वर्मा और बेटा राहुल वर्मा पिछले कई वर्षों से गांव-गांव में महुआ की अवैध शराब बना और बेच रहे थे। पुलिस द्वारा पहले भी इन पर कई बार कार्रवाई की गई, लेकिन ये अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आए।

अवैध संपत्ति की पूरी सूची

पुलिस जांच में पाया गया कि अवैध शराब बिक्री से आरोपियों ने जो संपत्ति खरीदी, उसमें शामिल हैं एक दोमंजिला मकान, एक प्लॉट, एक ट्रैक्टर, एक स्विफ्ट कार, दो मोटरसाइकिल। इन सभी की अनुमानित कीमत लगभग ₹50 लाख आंकी गई है। आरोपियों के पास कोई वैध आय का स्रोत नहीं है, जिससे इतनी संपत्ति का होना संदेह के घेरे में है।

ये खबर भी पढ़ें... 18000 लीटर अवैध शराब पर चला बुलडोजर... 1 करोड़ 20 लाख रुपए की कीमत

नया कानून बना हथियार: धारा 107 बीएनएसएस का पहला उपयोग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देश पर कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। टीम ने जांच कर यह साबित किया कि आरोपी परिवार ने संपत्ति अवैध शराब बिक्री से अर्जित की है।

इसके बाद BNS 2023 की धारा 107 के तहत अवैध आय से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई और सक्षम न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब का धंधा, रैकेट का भंडाफोड़

राज्य में पहली कानूनी कार्रवाई

यह छत्तीसगढ़ में पहली बार है जब बीएनएसएस के तहत किसी अवैध शराब गिरोह की संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही हुई है। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई राज्य में अवैध शराब कारोबारियों के लिए सख्त चेतावनी बनेगी।

SSP बोले – आम जनता को मिलेगा भरोसा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने कहा "यह कार्रवाई कानून के राज को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे अवैध कारोबारियों में डर और आम जनता में विश्वास बढ़ेगा।"

बिलासपुर पुलिस की यह पहल एक उदाहरण बन सकती है, जहां संगठित अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त कर कानून का डर दिखाया गया है। आने वाले समय में यह मॉडल अन्य जिलों में भी अपनाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... अवैध शराब बेचने के मामले में मध्य प्रदेश का नहीं कोई जवाब, छत्तीसगढ़ में इतनी खपत कि...

बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई | अवैध महुआ शराब कारोबार | बीएनएस-107 के तहत कार्रवाई | bhartiya nyaya sanhita | Bilaspur News

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई
  • bhartiya nyaya sanhita
  • अवैध महुआ शराब कारोबार
  • बीएनएस-107 के तहत कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा