रायपुर के बेबीलोन होटल में लगी आग... पहली मंजिल में उठी चिंगारी 7वें फ्लोर तक फैली
Kanak Durga Jha | Published:
Fire broke out Raipurs Babylon Hotel spark started first floor spread 7th floor
Fire broke out in Raipur's Babylon Hotel : रायपुर के बेबीलोन होटल में मंगलवार रात 9 बजे अचानक लग गई। लिफ्ट बंद होने से लोग ऊपर फंस गए।
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बेबीलोन होटल में मंगलवार रात बड़ा हादसा टल गया। रात करीब 9 बजे होटल के टावर में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के दौरान लिफ्ट बंद हो गई और कई लोग ऊपरी मंजिलों पर फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान लगभग 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत होटल की पहली मंजिल पर केबल में शॉर्ट सर्किट से हुई। धीरे-धीरे आग तेजी से फैलते हुए सातवीं मंजिल तक पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे।
रेस्क्यू किए गए लोगों ने बताया कि धुएं की वजह से हालात इतने बिगड़ गए थे कि वे कांच तोड़कर बाहर कूदने की तैयारी में थे। हालांकि, दमकल और पुलिस की टीम समय पर पहुंच गई और किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि आग लगने के बाद टावर की बिजली काटनी पड़ी। पूरी इमारत पैक होने की वजह से धुआं तेजी से भर गया और कई लोग सफोकेशन का शिकार होने लगे। उस समय टॉप फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट में भी कई लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया।
फिलहाल आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
रायपुर के बेबीलोन होटल में लगी आग | रायपुर बेबीलोन होटल | raipur babylon hotel | CG News | cg news update | cg news today
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान लगभग 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
पहली मंजिल से सातवीं मंजिल तक फैली आग
मौत के डर से कांच तोड़ने की तैयारी
दम घुटने से बिगड़ी स्थिति
जांच से स्पष्ट होगी वजह
रायपुर के बेबीलोन होटल में लगी आग | रायपुर बेबीलोन होटल | raipur babylon hotel | CG News | cg news update | cg news today
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन
By Ramanand Tiwari
गहलोत के निशाने पर भजनलाल सरकार, बोले- चुनाव में प्रत्याशी कैद, जनता पानी को तरसी
By Raghvendra Singh Rathore
द सूत्र की पड़ताल, एमपी के सरकारी कॉलेजों में कहीं प्लेसमेंट का पेज गायब, कहीं रिटायर्ड कर्मचारी का नंबर, तो कहीं 8 से 10 हजार की नौकरी
By Atul Dwivedi
चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई
By Mukesh Sharma
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
By Sanjay Gupta
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
By Sandeep Kumar