सीजी में आज पहले चरण के मतदान शुरू, 20 सीटों पर उम्मीदवारों पर EVM में होगी कैद, सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी
Pratibha Rana | Nov 07, 2023, 24:00 IST
सीजी में आज पहले चरण के मतदान शुरू, 20 सीटों पर उम्मीदवारों पर EVM में होगी कैद, सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आज (7 नवंबर) पहले चरण के मतदान होने हैं। इस प्रथम चरण के मतदान छत्तीसगढ़ की उन 20 सीटों पर होंगे, जहां सब राजनीतिक रसूखदारों की नजरें रहती हैं।
शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आज (7 नवंबर) पहले चरण के मतदान होने हैं। इस प्रथम चरण के मतदान छत्तीसगढ़ की उन 20 सीटों पर होंगे, जहां सब राजनीतिक रसूखदारों की नजरें रहती हैं। इन 20 सीटों पर 223 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईव्हीएम में कैद हो जाएगी। इनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। 10 सीटों पर सुबह 7 से वोटिंग शुरू हो गई है। दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा, बाकी 10 सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।
डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, जगदलपुर और चित्रकोट की जनता अपना मतदान करेगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों में कुल 223 उम्मीदवार हैं। जिनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी हैं, इसमें राजनांदगांव विधानसभा में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16, पंडरिया में 14, अंतागढ़ में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इस दौरान 40 लाख 78 हजार 681 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 5304 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनबूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया गया था। इस चुनाव के लिए कुल 1,269 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य में प्रति निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 14 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 1,42,11,333 थी। इनमें से 71,36,626 पुरुष, 70,74,636 महिलाएं और 191 थर्ड जेंडर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पुरुषों के लिए मतदान 76.58%, महिलाओं के लिए 76.33% और कुल मतदान 76.45% रहा। पहले चरण का मतदान 12 नवंबर 2018 और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर 2018 को हुआ था। छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आए थे। इसके बाद 68 सीटों के साथ कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। भूपेश बघेल सीएम बनाए गए थे।
इन 20 सीटों पर होंगे चुनाव
223 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला
साल 2018 में दो चरणों में हुआ था चुनाव
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari