रंगदारी न देने पर घर से उठा ले गए, पिटाई करते वीडियो बनाकर किया वायरल

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
For not paying the extortion money, they took him away from his home, made a video of them beating him and made it viral the sootr
For not paying the extortion money, they took him away from his home, made a video of them beating him and made it viral the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडागर्दी का खौफ बढ़ता जा रहा है। रंगदारी न देने पर बदमाश न केवल मारपीट कर रहे हैं, बल्कि अपनी करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खुद को 'डॉन' बताते हुए बेशर्मी से पोस्ट भी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडागर्दी का खौफ बढ़ता जा रहा है। बोरियाकला इलाके में कुछ शातिर बदमाशों ने संगठित गिरोह बनाकर लोगों से रंगदारी वसूलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। रंगदारी न देने पर ये बदमाश न केवल मारपीट कर रहे हैं, बल्कि अपनी करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर खुद को 'डॉन' बताते हुए बेशर्मी से पोस्ट भी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चुराता है यह युवक, सीसीटीवी कैमरे में कैद

खुद को रायपुर का 'डॉन' बताने की धौंस

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 150 घाट जबकि 400 खदानों से निकल रही रेत, सीएम की रडार पर कलेक्टर

ताजा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां बोरियाकला के रहने वाले पंकज सिंह को अमन बंजारे और उसके साथियों ने निशाना बनाया। बताया जाता है कि पंकज से रंगदारी की मांग की गई थी, और इनकार करने पर उसे घर से उठाकर ले जाया गया। इसके बाद बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और इस दौरान वीडियो बनाया। यही नहीं, इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर खुद को रायपुर का 'डॉन' बताने की धौंस दिखाई। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... अपने गढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छिटक रहे कोर वोटर्स को साधने की कवायद

रायपुर में इस तरह का संगठित गिरोह

ये खबर भी पढ़ें... 'संविधान बचाओ रैली' के बीच कांग्रेस नेताओं में तनाव

स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल है। यह पहला मौका है जब रायपुर में इस तरह का संगठित गिरोह सामने आया है, जो रंगदारी के लिए खुलेआम हिंसा और आतंक का सहारा ले रहा है। पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग उठ रही है ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बहाल हो और ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम लग सके।



money | took | away | home | video | Beating | viral | Raipur | रंगदारी के नाम पर धमकी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • रायपुर
  • रंगदारी के नाम पर धमकी
  • viral
  • वायरल
  • video
  • वीडियो
  • money
  • took
  • Beating
  • पिटाई
  • घर
  • home
  • away
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर