छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का Jyotiraditya Scindia पर बड़ा हमला, बोले नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-08T083304.796
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-08T083304.796

भूपेश बघेल ने नेहरु और मोदी को लेकर कहा कि दोनों नेताओं की लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं है। नेहरू तब 350 सीटें जीतकर आते थे, जब संसद में 500 सीटें नहीं थीं। पीएम मोदी तो अपने तीनों कार्यकाल में इतनी सीटें नहीं जीत पाए...

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ( Former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel ) ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) पर बड़ा हमला बोला है। भूपेश ने सिंधिया के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें सिंधिया ने पीएम मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु से की थी। भूपेश ने सिंधिया की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी नेता की किसी से तुलना नहीं हो सकती है। सिंधिया अभी-अभी गए हैं तो उनको तारीफ करना लाजमी है।

ये खबर भी पढ़िए...MP Mansoon update : प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश का हाईअलर्ट, शिवपुरी में बाढ़ जैसे हालात

नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता: भूपेश

भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चाटुकार बताया। कहा कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। बघेल ने कहा कि दोनों नेताओं की लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं है। नेहरू तब 350 सीटें जीतकर आते थे, जब 500 संसद सीटें नहीं थीं। पीएम मोदी अपने तीनों कार्यकाल में इतनी सीटें नहीं जीत पाए हैं। बघेल ने कहा किसी भी नेता के कार्यकाल की तुलना दूसरे नेता के कार्यकाल से नहीं करनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...कार्पोरेट अंदाज में बनी हमीदिया की 727 करोड़ की नई बिल्डिंग में गिरा छत का टुकड़ा

8 जुलाई को कांग्रेस कर रही प्रदर्शन

बिजली कटौती को लेकर पूरे प्रदेश में 8 जुलाई को कांग्रेस के महाआंदोलन को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, बिजली दर में लगातार वृद्धि हो गई है। चाहे बिजली उपभोक्ता हो, चाहे पंप कनेक्शन वाले हो, बिजली कब आएगी, उसका ठिकाना नहीं है, जाना निश्चित है। बिजली की लगातार कटौती हो रही है। किसान परेशान हैं, घरेलू उपभोक्ता भी परेशान हैं।

लोस चुनाव हार गए हैं भूपेश बघेल

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद इस बार कांग्रेस ने अपने कई बड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा था। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन उन्हें बीजेपी उम्मीदवार संतोष पांडेय से हार का सामना करना पड़ा था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr




Tags:
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Jyotiraditya Scindia
  • बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल
  • नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चाटुकार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर