पूर्व सीएम CM रमन सिंह के PS रहे अमन सिंह और उनकी पत्नी भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी
Jitendra Shrivastava | Apr 19, 2024, 20:47 IST
THESOOTR
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कार्यकाल में IRS अमन सिंह और पत्नी यास्मिन सिंह पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हुआ था। जानिए अब क्या आया बड़ा अपडेट...
RAIPUR. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ( Raman Singh ) के प्रमुख सचिव रहे IRS अधिकारी अमन सिंह ( Aman Singh ) और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ट्रायल कोर्ट ने ईओडब्ल्यू और एसीबी की ओर से दायर क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए यह फैसला दिया है। अदालत ने कहा कि अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का कोई मामला नहीं बनता है। अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मिन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने सामाजिक कार्यकर्ता उचित शर्मा की शिकायत पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार के समय हुई थी। ट्रायल कोर्ट के फैसले पर याचिककर्ता उचित शर्मा ने कहा, 'मैं एक सामान्य सा पत्रकार हूं। मैंने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी, हाईकोर्ट तक गया। अब यदि जांच एजेंसी को सुबूत नहीं मिले हैं तो यही सही।'
अमन सिंह पर पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति, मनी लॉड्रिंग, फाॅरेन इंवेस्टमेंट के गंभीर आरोप लगाए गए थे। अमन सिंह की पत्नी यास्मिन सिंह पर जरूरत से ज्यादा भुगतान करने की शिकायत की गई थी। आरोपों के बाद फरवरी 2020 में राज्य सरकार ने मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
लोकसभा चुनावः CG में चार का चक्कर, इसमें फंसकर किसने चखा हार का स्वाद
छिंदवाड़ा में वोटिंग वाले दिन अहाके का वीडियो और बंटी का ऑडियो...किसे फायदा, किसे नुकसान!
![THESOOTR]()
ईओडब्ल्यू और एसीबी तीन साल की जांच के बाद अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को साबित करने में विफल रही। इसके बाद दिसंबर 2023 में ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी। ट्रायल कोर्ट ने अब जांच एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए अपना फैसला दिया है।
आपको बता दें, इस मामले को हाईकोर्ट में भी चुनौती दी गई। इस पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने दो साल पहले एफआईआर को रद्द कर दिया था। यहां से प्रकरण सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। शीर्ष अदालत ने मार्च 2023 में आदेश दिया। SC ने कहा था, भले ही संदेह हो कि पिछली सरकार के अफसरों पर नई सरकार ने केस दर्ज कराया है, लेकिन जांच के दौरान एफआईआर रद्द न की जाए। अब ट्रायल कोर्ट ने ईओडब्ल्यू की ओर से दायर क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर एफआईआर को रद्द कर दिया है।
भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी अमन सिंह पूर्व सीएम रमन सिंह के प्रमुख सचिव थे। इसके बाद वे नौकरी से इस्तीफा देकर नवंबर 2022 में अडानी समूह में शामिल हो गए थे।
अमर सिंह और यास्मिन सिंह पर ये थे आरोप
अमन सिंह पर पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति, मनी लॉड्रिंग, फाॅरेन इंवेस्टमेंट के गंभीर आरोप लगाए गए थे। अमन सिंह की पत्नी यास्मिन सिंह पर जरूरत से ज्यादा भुगतान करने की शिकायत की गई थी। आरोपों के बाद फरवरी 2020 में राज्य सरकार ने मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
लोकसभा चुनावः CG में चार का चक्कर, इसमें फंसकर किसने चखा हार का स्वाद
छिंदवाड़ा में वोटिंग वाले दिन अहाके का वीडियो और बंटी का ऑडियो...किसे फायदा, किसे नुकसान!
तीन साल की जांच
THESOOTR
ईओडब्ल्यू और एसीबी तीन साल की जांच के बाद अमन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को साबित करने में विफल रही। इसके बाद दिसंबर 2023 में ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी। ट्रायल कोर्ट ने अब जांच एजेंसी की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए अपना फैसला दिया है।
SC ने की थी टिप्पणी
आपको बता दें, इस मामले को हाईकोर्ट में भी चुनौती दी गई। इस पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने दो साल पहले एफआईआर को रद्द कर दिया था। यहां से प्रकरण सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। शीर्ष अदालत ने मार्च 2023 में आदेश दिया। SC ने कहा था, भले ही संदेह हो कि पिछली सरकार के अफसरों पर नई सरकार ने केस दर्ज कराया है, लेकिन जांच के दौरान एफआईआर रद्द न की जाए। अब ट्रायल कोर्ट ने ईओडब्ल्यू की ओर से दायर क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर एफआईआर को रद्द कर दिया है।
कौन है अमन सिंह
भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी अमन सिंह पूर्व सीएम रमन सिंह के प्रमुख सचिव थे। इसके बाद वे नौकरी से इस्तीफा देकर नवंबर 2022 में अडानी समूह में शामिल हो गए थे।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari