नए भवन में शिफ्ट होते ही बाल सुधार गृह से चार बाल अपराधी फरार
Kanak Durga Jha | Sept 01, 2025, 18:58 IST
Four juvenile criminals absconded juvenile correctional home shifted new building
कोरबा के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद ही बाल सुधार गृह से चार बाल अपराधी बाथरूम का रोशनदान तोड़ कर फरार हो गए। नवनिर्मित बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई।
कोरबा के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद ही बाल सुधार गृह से चार बाल अपराधी बाथरूम का रोशनदान तोड़ कर फरार हो गए। सभी किशोर जांजगीर जिले के रहने वाले बताए जाए रहे हैं, जिन्हें चोरी जैसे मामले में पक़ड़ कर बाल सुधार गृह भेजा गया। कुछ माह पूर्व भी दो बाल अपराधी फरार हो गए थे। नवनिर्मित बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई।
यह घटना इसलिए और गंभीर हो जाती है क्योंकि यह नए भवन में शिफ्टिंग के महज दो दिन बाद ही हुई है। इससे पहले बालको में शिफ्ट किए गए भवन में भी शिफ्टिंग की रात ही दो बाल अपराधी फरार हो गए थे। बाल सुधार गृह के अंदर बैठकर टीवी देख रहे बच्चों और जांजगीर के एक किशोर का वीडियो गाने के साथ इंस्टाग्राम में वायरल हुआ था।
इस मामले की प्रारंभिक जांच के बाद महिला कर्मी को जिला बाल संरक्षण इकाई में अटैच कर दिया गया है। इसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था क़ड़ी नहीं की गई और शातिर चार बाल अपराधी भागने में सफल हो गए। मामले की सूचना सीएसईबी पुलिस चौकी को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। शीघ्र ही फरार सभी बाल अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।
crime news | cg crime news | chhattisgarh crime news | Korba News | korba news in hindi
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
सुरक्षा में लापरवाही उजागर
सुरक्षा व्यवस्था क़ड़ी नहीं
crime news | cg crime news | chhattisgarh crime news | Korba News | korba news in hindi
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari