खोलते ही बम की तरह फटा फ्रिज... तड़पकर मौत
Kanak Durga Jha | Jun 17, 2025, 14:30 IST
fridge exploded like bomb as soon as opened death
Explosion in the fridge : छत्तीसगढ़ के छुईखदान इलाके के गांव भोरमपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव वालों को पता चला कि, फ्रीज में धमाका हुआ है।
छत्तीसगढ़ के छुईखदान इलाके के गांव भोरमपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव वालों को पता चला कि, फ्रीज में धमाका हुआ है। मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन- फानन में घर के अन्य लोग एवं रिश्तेदार पडोसी आदि पीडित को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान लेकर आए। यहां उसकी स्थिति एवं गंभीरता को देखते हुए राजनांदगांव के लिए रिफर कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोविड से एक मरीज की मौत, हाई अलर्ट जारी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विकासखंड मुख्यालय छुईखदान से गंडई मार्ग पर 4 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम भोरमपुर निवासी श्रीराम वर्मा, पिता मेहतर राम वर्मा 52 वर्ष, सुबह साढ़े सात बजे जब अपने घरेलू उपयोग की फ्रिज से कुछ सामग्री निकालने के लिए दरवाजा खोला तब फ्रिज में से जोरदार धमाका हुआ। जिससे श्रीराम वर्मा के दोनों पैर लगभग मौके पर ही उखड़ गए और शरीर के अन्य अंगों को भी गंभीर चोटें आईं।
ये भी पढ़िए...Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार... भारी बारिश की चेतावनी जारी
लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थय केंन्द्र लेकर आए, परन्तु प्रारंभिक इलाज के साथ ही मरीज को और अधिक उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। परन्तु पता चला है कि, जिला मुख्यालय में पहुंचते ही घायल ने दम तोड़ दिया। इस हृदय विदारक घटना में मृतक अपने पीछे एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां छोड़ गए है।
ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 10000 बांग्लादेशी... इनमें पाकिस्तान व म्यांमार के भी
बताया जा रहा है कि फ्रिज में धमाका होने के कारणो का सही सही पता नहीं चल पाया है, परंतु बताया जाता है कि, उक्त फ्रिज घर के किचन में ही रखा था। रात भर बंद भी था, जिसे सुबह- सुबह ही चालू किया गया था। फिलहाल इस घटना से सभी उपभोक्ताओं के लिए एक सीख है कि, घर में रखे सभी इलेक्ट्रानिक सामान जैसे फ्रिज, कूलर, एसी, गीजर आदि का समय समय पर संबंधित कंपनी आदि के माध्यम से जांच कराते हुए जांच की लिखित रिपोर्ट लेते रहे ताकि इस प्रकार की घटना किसी के साथ ना हो।
ये भी पढ़िए...EOW की बड़ी कार्रवाई... रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड
Explosion in fridge | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today
ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोविड से एक मरीज की मौत, हाई अलर्ट जारी
फ्रिज खोलते ही धमाका हुआ
ये भी पढ़िए...Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार... भारी बारिश की चेतावनी जारी
लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थय केंन्द्र लेकर आए, परन्तु प्रारंभिक इलाज के साथ ही मरीज को और अधिक उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। परन्तु पता चला है कि, जिला मुख्यालय में पहुंचते ही घायल ने दम तोड़ दिया। इस हृदय विदारक घटना में मृतक अपने पीछे एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां छोड़ गए है।
ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 10000 बांग्लादेशी... इनमें पाकिस्तान व म्यांमार के भी
रातभर बंद था फ्रिज, सुबह ही किया था चालू
ये भी पढ़िए...EOW की बड़ी कार्रवाई... रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड
Explosion in fridge | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava