जी-20 सम्मेलन में अब छत्तीसगढ़ की बारी, 17 सितंबर को पहुंचेंगे देश-विदेश के डेलीगेट्स, 5 दिन नवा रायपुर में हाई अलर्ट
The Sootr CG | Sept 16, 2023, 24:00 IST
जी-20 सम्मेलन में अब छत्तीसगढ़ की बारी, 17 सितंबर को पहुंचेंगे देश-विदेश के डेलीगेट्स, 5 दिन नवा रायपुर में हाई अलर्ट
जी-20 सम्मेलन में अब छत्तीसगढ़ की बारी है। 17 सितंबर को देश-विदेश के डेलीगेट्स नवा रायपुर पहुंचेंगे। सुरक्षा के लिए 5 दिन नवा रायपुर में हाई अलर्ट है।
RAIPUR. जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अब बारी छत्तीसगढ़ की है। कई राज्यों में सफल आयोजन के बाद नवा रायपुर के होटल मेफेयर में 18 और 19 सितंबर को होने जा रहे इस सम्मेलन में आज सुबह से ही नवा रायपुर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। जानकारी के अनुसार देश और विदेश के डेलीगेट्स 17 सितंबर को रायपुर पहुंच जाएंगे। पूरा नवा रायपुर क्षेत्र 16 से 20 सितंबर तक विशेष सुरक्षा घेरे में रहेगा। ड्रोन से लगातार निगरानी की जाएगी। इसके अलावा आने-जाने वालों की विशेष चेकिंग होगी।
सुरक्षा के लिए 500 जवान तैनात
सुरक्षा के लिए 12 एएसपी, 25 डीएसपीए 36 इंस्पेक्टर और 500 जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर महासमुंद, धमतरी सहित नवा रायपुर की ओर से प्रवेश करने वाले रास्तों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
देश-विदेश के करीब 50 प्रतिनिधि आएंगे
जानकारी के अनुसार नवा रायपुर में 5 दिनों तक 10 गाड़ियां लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। 24 घंटे अलग-अलग शिफ्ट में यह पेट्रोलिंग होगी। रात में नवा रायपुर घूमने जाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वहीं एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है जो विशेष समय पर काम करेंगी। देश और विदेश के 50 विशेष प्रतिनिधियों के आने की संभावना है। इसमें अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुख और सदस्य भी होंगे। इनसे संवाद वाली जगहों पर अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान रखने वाले लगभग 100 पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए..
छत्तीसगढ़ में बालको चिमनी हादसे में आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत नहीं, चीन के 3 अफसर समेत 5 पर चलेगा मुकदमा
अस्पतालों में भी कड़ी सुरक्षा
इसके साथ ही इस सम्मेलन में आने वाले देश-विदेश के मेहमानों की सेहत का ख्याल रखने के लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की 5 टीमें गठित की गई है, जिसमें 31 सदस्य शामिल हैं। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 2 शासकीय और 2 निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है। इसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और आंबेडकर अस्पताल, रामकृष्ण केयर और बालको अस्पताल शामिल हैं।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari