Ganesh Chaturthi 2024 : परशुराम के फरसे से कटकर यहीं गिरा था गणपति का एक दांत, जानिए पूरी कहानी

Kanak Durga Jha | Sept 07, 2024, 16:29 IST
Share
Ganesh Chaturthi 2024  Ganapati's teeth fell cut Parashuram's axe dantewada
Ganesh Chaturthi 2024 Ganapati's teeth fell cut Parashuram's axe dantewada

Ganesh Chaturthi 2024 : छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन्हीं प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मंदिर दंतेवाड़ा में स्थित है। इस मंदिर की कहानी जितनी ही रोचक है उतना ही चमत्कारी यह मंदिर है...

Special Story Day : 1

Ganesh Chaturthi 2024 : छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन्हीं प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मंदिर दंतेवाड़ा में स्थित है। इस मंदिर की कहानी जितनी ही रोचक है उतना ही चमत्कारी यह मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में भगवान गणेश की मन से पूजा-अर्चना करने से बाप्पा सभी की मनोकामना पूरी करते हैं।

3000 फीट की ऊंचाई में विराजित हैं भगवान गणेश की प्रतिमा

दंतेवाड़ा जिले से करीब 13 किमी दूर ढोलकल की पहाड़ियों पर लगभग 3000 फीट की ऊंचाई पर भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित है। यह भव्य गणेश प्रतिमा आज भी लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। बता दें कि भगवान गणेश की यह प्रतिमा करीब एक हजार साल पुरानी है। भगवान गणेश की इस प्रतिमा को नागवंशी राजाओं ने स्थापित किया था।

10वीं-11वीं शताब्दी की है प्रतिमा

सदियों पहले इतने दुर्गम इलाके में हजारों फीट की ऊंचाई पर स्थापित की गई यह गणेश प्रतिमा आश्चर्य के कम नहीं है। यहां पर पहुंचना आज भी बहुत जोखिम भरा काम है। पुरातत्वविदों का अनुमान यह है 10वीं-11वीं शताब्दी में दंतेवाड़ा क्षेत्र के रक्षक के रूप नागवंशियों ने गणेश जी की यह मूर्ति यहां पर स्थापना की थी।

ग्रेनाइट पत्थर से है मूर्ति

पहाड़ी पर विराजीत भगवान गणेश की प्रतिमा लगभग 3-4 फीट ऊंची ग्रेनाइट पत्थर से बनी हुई है। भगवान गणेश की यह प्रतिमा वास्तुकला की दृष्टि से बहुत ही कलात्मक है। गणपति की इस प्रतिमा में ऊपरी दाएं हाथ में फरसा, ऊपरी बाएं हाथ में टूटा हुआ एक दंत है। वहीं नीचे दाएं हाथ में अभय मुद्रा में अक्षमाला धारण किए हुए तथा नीचे बाएं हाथ में मोदक धारण किए हुए हैं। पुरातत्वविदों के मुताबिक इस प्रकार की प्रतिमा बस्तर इलाके में कहीं नहीं मिलती है।

इसलिए पड़ा नाम दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा का नाम दंतेवाड़ा कैसे और क्यों पड़ा इसके पीछे भी रोचक कहानी है। दंतेश का क्षेत्र (वाड़ा) को दंतेवाड़ा कहा जाता है। बता दें कि दंतेवाड़ा में एक कैलाश गुफा भी है। यहां के लोगों की यह मान्यता है कि दंतेवाड़ा कैलाश का क्षेत्र है। यही पर भगवान परशुराम और भगवान गणेश के बीच युद्ध हुआ था।

इस युद्ध में गणपति का एक दांत टूटकर यहां गिरा था। तभी से गणपति का एकदंत नाम भी पड़ा। यहां पर दंतेवाड़ा से ढोलकल पहुंचने के मार्ग में एक गांव परसपाल मिलता है, जो परशुराम के नाम से जाना जाता है। इसके आगे एक गांव कोतवाल पारा आता है। कोतवाल का अर्थ होता है रक्षक।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Ganesh Chaturthi 2024
  • गणेश चतुर्थी 2024
  • Ganesh Chaturthi 2024 puja
  • dantewada ganesh temple
  • dantewada Dholkal Ganesh Temple Midkulnar
  • दंतेवाड़ा ढोलकल गणेश मंदिर मिडकुलनार
  • दंतेवाड़ा ढोलकल गणेश मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा