गरियाबंद में बाढ़ से किसानों को बड़ा नुकसान,लाखों की फसल बर्बाद,सरकार से मुआवजे की मांग
Harrison Masih | Sept 29, 2025, 11:40 IST
gariband-barhi-river-flood-crop-damage-2025 the sootr
गरियाबंद में बरही नदी की बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अमाड़ गांव से लेकर देवभोग तक 100 एकड़ से ज्यादा फसलें डूब गईं। इस तबाही के कारण लाखों की मक्का फसलें बर्बाद हो गई है।
Gariaband Flood Crop Destroyed: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। मानसून की विदाई के बावजूद पिछले चार दिनों से हो रही तेज बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। बरही नदी में आई बाढ़ ने अमाड़ गांव के 9 से ज्यादा किसानों की 15 एकड़ में लगी मक्का और धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया, जिससे लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इन किसानों पर 2 लाख रुपए से ज्यादा का साहूकारी कर्ज भी है, जिसे चुकाने की चिंता अब उन्हें सताने लगी है।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर बांध टूटने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 की मौत,दो लापता,गांव में भारी तबाही
अमाड़ गांव के मोहन बीसी, शत्रुघ्न नागेश, तुलसी नागेश, गणेश पौंड, पुस्तम, लक्ष्मण, नरेश और विनोद समेत कई छोटे किसान कछार जमीन पर मक्का की खेती कर रहे थे। किसानों ने 2 से 5 फीसदी ब्याज दर पर साहूकारों से कर्ज लेकर खेती की थी। अक्टूबर तक तुड़ाई करने की योजना थी, लेकिन नदी के तेज बहाव में सभी पौधे गिर गए और पूरी फसल चौपट हो गई। किसानों का कहना है कि वे दूध भरे मक्के को कच्चा बेचकर पूंजी निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन इससे मूलधन भी नहीं निकल पाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा बांगो डैम के 8 गेट खोले गए, 32 गांवों में अलर्ट, बलरामपुर में बांध टूटने से 5 मौतें
देवभोग में
देवभोग और अमलीपदर तहसील के नदी-नाले किनारे की 100 एकड़ से ज्यादा जमीन पर लगी मक्का, धान और सब्जियों की फसलें बाढ़ की चपेट में आ गईं। इससे लगभग 40 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। किसान इसे प्राकृतिक आपदा घोषित कर उचित मुआवजे और फसल क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि बर्बादी की एक बड़ी वजह ओडिशा सरकार द्वारा नवरंगपुर जिले के चंदहांडी ब्लॉक को जोड़ने के लिए बनाया गया 30 मीटर का बॉक्स कल्वर्ट पुल भी है। यह पुल छत्तीसगढ़ की जमीन पर बनाया गया था। किसानों ने शुरुआत से ही इसका विरोध किया था क्योंकि बाढ़ का पानी निकलने में रुकावट आती है। अब हर बार बाढ़ आने पर किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बाढ़ ने मचाई तबाही... अंधेरे में डूबे 147 गांव,बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान
देवभोग तहसीलदार अजय कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि लगातार बारिश से फसल और मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिल रही है। इसके लिए पटवारी टीम गठित कर नुकसान का आकलन कराया जाएगा और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बाढ़ का कहर: नेशनल हाइवे बंद,गांवों में घुसा पानी,बीजेपी कार्यालय और मंदिर भी डूबे
बाढ़ की वजह से त्रिवेणी संगम लबालब हो गया है, फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर सेल्फी और वीडियो बना रहे हैं। वहीं देवभोग मुख्यालय तक पहुंचने वाले इकलौते मार्ग पर बेलाट नाले का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पिछले तीन दिनों में कई हादसे हो चुके हैं। सुरक्षा इंतजाम नदारद हैं और लोग खुद जोखिम उठाकर रास्ता पार कर रहे हैं।
कुल मिलाकर, बरही नदी और लगातार बारिश ने गरियाबंद व देवभोग के किसानों की जिंदगी संकट में डाल दी है। अब किसानों की नजर सरकार की राहत और मुआवजे पर टिकी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर बांध टूटने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 की मौत,दो लापता,गांव में भारी तबाही
अमाड़ गांव में 9 किसानों का सपना टूटा
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा बांगो डैम के 8 गेट खोले गए, 32 गांवों में अलर्ट, बलरामपुर में बांध टूटने से 5 मौतें
देवभोग में 100 एकड़ फसल बर्बाद
पुल बना किसानों की मुसीबत
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बाढ़ ने मचाई तबाही... अंधेरे में डूबे 147 गांव,बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान
प्रशासन की तैयारी
गरियाबंद में बाढ़ से भारी नुकसान:
|
बाढ़ का खतरा और लापरवाही
कुल मिलाकर, बरही नदी और लगातार बारिश ने गरियाबंद व देवभोग के किसानों की जिंदगी संकट में डाल दी है। अब किसानों की नजर सरकार की राहत और मुआवजे पर टिकी हुई है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA