बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत, महिला और 2 जवान घायल

Vikram Jain | Jan 02, 2024, 24:00 IST
Share
बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत, महिला और 2 जवान घायल
बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत, महिला और 2 जवान घायल

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई है।

BIJAPUR. बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई है। इस क्रास फायरिंग में बच्ची के मां और DRG के 2 जवान घायल हुए हैं। बीजापुर एडिशनल एसपी वैभव बंकर ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

मुतवंडी के जंगल में हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवंडी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में गांव की एक महिला और 6 महीने की बच्ची को गोली लग गई। गोली लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के हाथ पर गोली लगी है। यह महिला बच्ची की मां बताई जा रही है। घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में DRG के 2 जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस का सर्चिंग अभियान भी जारी है।

फायरिंग में डीआरजी के 2 जवान घायल

जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान सोमवार की शाम सर्चिंग पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान शाम 5 बजे के मुतवण्डी के जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए डीआरजी के जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में मुतवण्डी गांव की एक 6 माह की बच्ची और उसकी मां को गोली लग गई। फायरिंग में डीआरजी के 2 जवान घायल हुए है।

मुठभेड़ के दौरान बच्ची की मौत की जानकारी लगते ही भारी पुलिस बल के साथ बीजापुर ASP मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में मृतक बच्ची की घायल मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का दावा है कि, मुठभेड़ में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चंद्रन्ना समेत कुछ और नक्सलियों के घायल हुए हैं।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Naxalite incidents in Bijapur
  • encounter between police and Naxalites
  • innocent girl died in the encounter
  • Bijapur News
  • बीजापुर में नक्सली वारदातस
  • पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़
  • मुठभेड़ में मासूम बच्ची की मौत
  • बीजापुर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा