पहले साथ मरने की कसमें खाईं फिर प्रेमिका को जहर पिला दिया और खुद भाग निकला

Marut raj | Jul 13, 2024, 12:56 IST
Share
girlfriend murdered bilaspur chhattisgarh news the sootr
girlfriend murdered bilaspur chhattisgarh news the sootr

आरोपी युवक की सगाई हो गई थी। वह प्रेमिका से किसी तरह से पीछा छुड़ाना चाह रहा था। इसके लिए उसने प्रेमिका को झांसे में लेकर जहर पिला दिया और खुद भाग निकला।

रायुपर. प्रेमी ने प्रेमिका के साथ बैठकर साथ जीने और मरने की कसमें खाईं। जब उसने यकीन दिला दिया कि उनका साथ जीना संभव नहीं है, तो प्रेमी ने साथ-साथ मरने की बात कही। प्रेमिका उसकी बातों के झांसे में आ गई। प्रेमी ने पहले प्रेमिका को जहर पिलाया और बाद में खुद पीने की बात कही। प्रेमिक के जहर पीते ही प्रेमी भाग निकला। मस्तुरी थाना पुलिस तीन महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी।

क्या तुम मेरे साथ मरोगी ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतका मीना पटेल और किरारी के सुरेश साहू की बीच प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे। अलग-अलग समाज के होने की वजह से परिजन शादी के लिए मान नहीं रहे थे। इस बीच सुरेश साहू की सगाई हो गई। इससे दोनों के बीच घटना की रात यानी 4 अप्रैल 2024 को बहस हुई थी।

इसके बाद आरोपी सुरेश साहू ने मृतका को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मस्तुरी के पास बुलाया और बोला कि हम दोनों साथ में जी नहीं सकते तो क्या हुआ, साथ में मर तो सकते हैं। उसने पूछा, क्या तुम मेरे साथ मरोगी ? इस पर प्रेमिका उसके साथ में मरने के लिए तैयार हो गई। इस पर आरोपी सुरेश साहू ने अपने पास रखे कीटनाशक को मृतका को दिया। उसने जहर पी लिया, इसके बाद प्रेमी भाग निकला।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • छत्तीसगढ़ में प्रेमिका की हत्या
  • बिलासपुर में प्रेमिका की हत्या
  • प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा