नौकरी के नाम पर लड़कियों को बुलाया...फिर देह व्यापार के धंधे में धकेला

Kanak Durga Jha | Feb 17, 2025, 13:46 IST
Share
Girls were called in name of jobs then pushed into prostitution
Girls were called in name of jobs then pushed into prostitution

Raipur Prostitution Case : नौकरी के नाम पर रायपुर की तीन गायब युवतियों को भोपाल, कोलकाता और सहरानपुर बुलाया गया था। दो युवतियों को गलत काम में धकेल दिया।

कोंडागांव के बाद रायपुर में भी नौकरी का झांसा देकर युवतियों से देह व्यापार कराने का मामला सामने आया है। रायपुर की तीन गायब युवतियों को भोपाल, कोलकाता और सहरानपुर बुलाया गया था। दो युवतियों को गलत काम में धकेल दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...प्रयागराज में छत्तीसगढ़ के 10 लाेगों की मौत... 1-1 लाख मुआवजे का ऐलान

कोलकाता के देह व्यापार वाले बाजार में मिली युवती

सामाजिक कार्यकर्ता निश्चय बाजपेयी ने बताया कि छह माह पहले देवेंद्र नगर से 22 साल की युवती गायब हुई थी। थाने में गुम इंसान का केस दर्ज किया गया। परिजन युवती की तलाश कर रह रहे थे। इसी दौरान पता चला कि वह भोपाल में है। वहां से उसे वापस लाया गया। उसने पूछताछ में बताया कि गलत नंबर से कॉल आया था। उसके बाद वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया।

ये खबर भी पढ़िए...दूध, डेयरी विकास और बिजली... जानिए CM साय के बजट में क्या है खास

उसमें नौकरी लगाने का झांसा दिया गया। इसी दौरान एक युवक उससे बात करने लगा। उसे भोपाल बुलाया गया। वह बिना बताए चली गई। उसे गलत काम में धकेलने वाले थे। इसी तरह अभनपुर और चंगोराभाठा की दो युवतियां गायब हुई थीं। अभनपुर की युवती को यूपी के सहारनपुर से बरामद किया गया। उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया था। चंगोराभाठा की युवती को कोलकाता के देह व्यापार वाले बाजार से बरामद किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...पादरी बना रहा था हिंदू से ईसाई... पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

FAQ

  1. रायपुर की युवतियों को किस बहाने से फंसाकर देह व्यापार में धकेला गया?
    युवतियों को नौकरी का झांसा देकर और वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फंसाया गया, फिर उन्हें अलग-अलग शहरों में बुलाकर देह व्यापार में धकेल दिया गया।
  2. पुलिस ने लापता युवतियों को कहां-कहां से बरामद किया?
    पुलिस ने भोपाल, कोलकाता और सहारनपुर से लापता युवतियों को बरामद किया।
  3. लापता युवतियों के मामले में किस सामाजिक कार्यकर्ता ने मदद की?
    सामाजिक कार्यकर्ता निश्चय बाजपेयी ने युवतियों की तलाश में मदद की और उन्हें वापस लाने में सहयोग किया।
ये खबर भी पढ़िए...लड़के ने गौमांस की बिरयानी बनाई... बेचने का भी कर रहा था काम

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • prostitution
  • prostitution news
  • prostitution gang
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
  • prostitution in raipur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं