Rajnandgaon Fisheries Department Embezzlement : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव मछली पालन विभाग में 2 करोड़ 16 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में विभाग की सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये को गिरफ्तार ( Gitanjali Gajbhiye Arrested ) किया गया है। गीतांजलि पर आरोप है कि उसने फर्जी डाक्यूमेंट्स तैयार करवाए। इन दस्तावेजों से प्रशासन को गुमराह किया और 2 करोड़ 16 लाख रुपए का गबन कर लिया।
ये खबर पढ़िए ...CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी करने पर जेल के साथ लगेगा जुर्माना
अब तक मिली जानकारी के अनुसार मछली पालन विभाग के वर्तमान सहायक संचालक सुदेश कुमार साहू ने 4 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
संचालक सुदेश ने बताया कि तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजलि गजभिये ने दस्तावेजों छेड़छाड़ कर सरकारी राशि का गबन किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच की तो यह सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गीतांजलि को बिलासपुर से गिरफ्तार किया।
ये खबर पढ़िए ...रायपुर का स्काई वॉक : 7 साल बाद फिर से शुरू होगा निर्माण, लागत में होगी 30 करोड़ की बढ़ोतरी
मुखबिर ने दी थी जानकारी
पुलिस को एक मुखबिर से सूचना दी थी कि गीतांजलि बिलसपुर में छुपी है। इसके बाद पुलिस ने बिलासपुर में घेराबंदी कर आरोपी गीतांजलि गजभिये को गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया गया। मामले में पूछताछ करने के बाद शनिवार 27 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
ये खबर पढ़िए ...महादेव सट्टा एप मामले में सस्पेक्टेड सिपाहियों पर क्यों मेहरबान है सरकार
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार यह मामला 2023 का है। मछली पालन के लिए केज (पिंजरा) खरीदी में फर्जीवाड़ा किया गया। फर्जी हितग्राही बनाकर हितग्राहियों की बजाए इस राशि को केज बेचने वाली तीन फर्मों के खाते में ट्रांसफर किया गया था। जिसमें राजनांदगांव की तत्कालीन सहायक संचालक गीतांजलि गजभिए की भूमिका प्रमुख है।
केज खरीदी फर्जीवाड़े मामले में गीतांजलि के अलावा सप्लायर फर्म मेसर्स स्टार सप्लायर बिलासपुर, एसएस एक्वाकल्चर पथर्री फिंगेश्वर राजिम और एसएस एक्वाफिड झांकी रायपुर के संचालकों को भी इस प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें