सरकारी अफसर -कर्मचारियों को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत , होगा ये फायदा

Marut raj | Sept 14, 2024, 16:56 IST
Share
Government employee retirement transfer policy Chhattisgarh High Court the sootr
Government employee retirement transfer policy Chhattisgarh High Court the sootr

अधिकारी या कर्मचारी रिटायरमेंट के सालभर पहले जिस जगह पर कार्यरत है, उसको वहीं पर रिटायरमेंट पूरा करने की छूट सरकार ने दी है। इसके बाद भी नगर निगम के ईई का ट्रांसफर कर दिया गया था।

रायपुर. सरकारी कर्मचारियों और अफसरों के लिए अच्छी खबर है। हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला दिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का यह फैसला प्रदेश के विभिन्न विभागों में काम करने वाले अफसर व कर्मचारियों को राहत देगा। हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी के रिटायरमेंट को एक साल ही बचा है तो उसका ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।

इंजीनियर ने हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका

जानकारी के अनुसार काेरबा नगर निगम के ईई अरुण शर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया था। उनके रिटायरमेंट को 5 महीने ही बचे थे। ट्रांसफर के खिलाफ शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में राज्य शासन की तबादला नीति और मापदंडों का हवाला दिया गया।

याचिकाकर्ता का तर्क था कि सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाए गई तबादला नीति में साफ उल्लेख है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के रिटायरमेंट में एक साल की अवधि शेष है तो उनका ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। याचिका के अनुसार राज्य शासन ने अपनी ही बनाई तबादला नीति का उल्लंघन किया है।

याचिकाकर्ता इंजीनियर का कहना था कि उनके रिटायरमेंट में पांच महीने ही बचे हैं। यह जानते हुए भी विभागीय अफसरों ने उनका ट्रांसफर कर दिया। केस की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने ट्रांसफर ऑर्डर पर रोक लगाते हुए याचिकाकर्ता को रिटायरमेंट तक कोरबा नगर निगम में अपनी सेवाएं देने की छूट दी है।

इसलिए बनाया गया है नियम

अधिकारी या कर्मचारी रिटायरमेंट के सालभर पहले जिस जगह पर कार्यरत है, उसको वहीं पर रिटायरमेंट पूरा करने की छूट सरकार ने दी है। दरअसल, सेवानिवृति के बाद रिटायरमेंटल ड्यूज, पेंशन प्रकरण सहित अन्य भुगतान में किसी तरह की दिक्कत का सामना संबंधित को न करना पड़े, इसके लिए उसका ट्रांसफर सर्विस के अंतिम साल नहीं किया जाता है। सर्विस के अंतिम दिनों में जहां से वेतन का आहरण कर्मचारी करते हैं, वहां पेंशन सहित रिटायरमेंटल ड्यूज के सभी काम आसानी के साथ पूरा कर लिया जाता है।

।

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh High Court
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • cg news hindi
  • Government employee retirement transfer policy
  • सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट ट्रांसफर नियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा