डिफेंस-एयरोस्पेस को बढ़ावा देगी सरकार... 3 करोड़ रुपए करेगी खर्च

Kanak Durga Jha | Jun 09, 2025, 16:21 IST
Share
Government promote defence aerospace spend 3 crore rupees
Government promote defence aerospace spend 3 crore rupees

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। राज्य सरकार डिफेंस एवं एयरोस्पेस सेक्टर में नए उद्योग लगाने और पुराने उद्योगों के विस्तार पर अनुदान देगी।

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में कई महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं। राज्य सरकार डिफेंस एवं एयरोस्पेस सेक्टर में नए उद्योग लगाने और पुराने उद्योगों के विस्तार पर अनुदान देगी। डिफेंस और एयरोस्पेस में रिसर्च एवं डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार 3 करोड़ रुपए तक का अनुदान देगी। इसके अलावा इसके लिए खरीदी गई और लीज पर ली गई भूमि एवं भवन पर स्टाम्प शुल्क में पूर्ण छूट और स्थाई पूंजी निवेश की राशि के 100 प्रतिशत तक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...SECL अस्पताल में 5 फीट लंबा नाग... खौफ में लोगों ने मचा दी अफरा-तफरी

संयंत्र में 50 से 500 करोड़ रुपए तक की पूंजी निवेश पर 60 से 300 करोड़ रुपए तक अनुदान मिलेगा। सरकार यह अनुदान 6 साल तक समान वार्षिक किस्तों में देगी। इसके अलावा सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रिमोट सेंसिंग इत्यादि क्षेत्रों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना पर दूसरे अन्य छूट के साथ 50 प्रतिशत स्थाई पूंजी अनुदान देगी।

ये खबर भी पढ़िए...हिड़मा के गांव में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मार डाला... पूवर्ती में दहशत

निजी क्षेत्र में भी खुल सकेगा फ्लेटेड फैक्ट्री, 30 करोड़ रुपए तक सहायता

राज्य में निजी क्षेत्र में भी प्लग एवं पले इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर सरकार का जोर है। राज्य में फ्लेटेड फैक्ट्री की स्थापना पर सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट का 30% यानी अधिकतम 30 करोड़ रुपए की मदद देगी। सार्वजनिक अपशिष्ट जल प्रबंधन या सीवरेज जल प्रबंधन संयंत्र की स्थापना पर लागत का 50% यानी अधिकतम 5 करोड़ रुपए अनुदान देगी। इसके अलावा स्टाम्प शुल्क में पूर्ण छूट और भूमि के पंजीयन शुल्क में 50% तक प्रतिपूर्ति और डायवर्सन शुल्क में शत प्रतिशत छूट मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...BJP का पैंतरा इस्तेमाल करेंगे राहुल गांधी, स्क्रूटनी के बाद चुने जाएंगे 41 जिलों के अध्यक्ष

ड्रोन के परीक्षण व ट्रेनिंग सेंटर पर मदद

कृषि और रक्षा क्षेत्र में ड्रोन के बढ़ते उपयोग को देखते हुए राज्य सरकार ने ड्रोन की टेस्टिंग और ट्रेनिंग सेंटर पर खर्च का 20 फीसदी अनुदान देने का निर्णय लिया है। ड्रोन पायलट के प्रशिक्षण के लिए खुलने वाले इस सेंटर पर सरकार अधिकतम 50 लाख रुपए का ग्रांट देगी।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

कंपनियों को हर श्रमिक के रोजगार के बदले 5-6 हजार का मिलेगा अनुदान

राज्य सरकार टेक्सटाईल्स उद्योग के जरिए राज्य में रोजगार के अवसर तलाश रही है। यही वजह है नई औद्योगिक नीति में संशोधन कर वेतन अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत कंपनियों को हर श्रमिक के रोजगार के बदले 5-6 हजार रुपए तक का अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को रोजगार देने पर 20% वेतन प्रतिपूर्ति अनुदान की घोषणा की है। लेकिन टेक्सटाईल्स उद्योग में श्रमिकों का वेतन औसतन 15 से 20 हजार तक होता है। जिसमें 20% के आधार पर अनुदान कम बनेगा। इसलिए 5000 और 6000 रुपए के अनुदान का प्रावधान किया गया है।

Chhattisgarh Government | chhattisgarh cm vishnu deo sai | छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति लागू | छत्नीसगढ़ नई औद्योगिक नीति | CG News | cg news today | cg news update

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh Government
  • छत्नीसगढ़ नई औद्योगिक नीति
  • cg news update
  • cg news today
  • छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति लागू
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि