पैसों के लालच में महिला ने दे दिया सोना... शातिरों ने थमा दिए नकली नोट

Kanak Durga Jha | Feb 18, 2025, 15:30 IST
Share
greed for money woman gave away her gold scoundrels gave fake notes
greed for money woman gave away her gold scoundrels gave fake notes

Chhattisgarh Fraud Case : भिलाई में महिला के साथ ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने महिला को पता पूछने बहाने अपनी बातों में उलझा लिया।

भिलाई में महिला के साथ ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने महिला को पता पूछने बहाने अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद उसे अपने पास रखे 5-5 सौ रुपए के नोटों की गड्डी दिखाकर झांसे में ले लिया, नकली गड्डी थमाकर बदले में उसके सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। घर पहुंचकर महिला ने नोट गिनने निकाले तो गड्डी में केवल ऊपर असली नोट मिले। नीचे कागज थे।

ये खबर भी पढ़िए...आज मिलेंगे नए पंच-सरपंच, CM विष्णुदेव साय के समधी का भी होगा फैसला

ये है पूरा मामला

आर्य समाज मंदिर के पास सुपेला निवासी धनेश्वरी साहू (50 वर्ष) की शिकायत पर पुलिस ने धारा 318(4), 3(5) के तहत दोनों अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रार्थिया ने पुलिस ने बताया कि वह क्रॉस रोड रेस्टोरेंट में रोजी मजदूरी का काम करती है। 15 फरवरी की शाम करीब 5.30 बजे अयप्पा नगर चर्च रोड से होकर घर आ रही थी।

ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : कौन बनेगा सरपंच, फैसला आज, CM साय के समधी भी मैदान में

रास्ते में दो युवकों ने पता पूछने के बहाने उसे रोका। कहा कि उन्हें बिलासपुर जाना है, कहां से जाएंगे। धनेश्वरी ने उन्हें अवंतीबाई चौक होकर सुपेला चौक से जीई रोड पर जाने कहा। वह पता बताकर जाने लगी तो बदमाशों ने फिर रोका और अपने पास रखी खाकी रंग की पोटली खोलकर उसमें से 500 रुपए के एक नोट की गड्डी दिखाई।

इसके बाद दोनों बदमाशों ने धनेश्वरी को कहा कि उनके पास 500 की कई गड्डियां हैं। वे इतने सारे पैसे साथ नहीं ले जा सकते हैं। रास्ते में लूट का डर है। बदमाशों ने धनेश्वरी को प्रस्ताव दिया कि यदि वो अपने कान के टॉप्स और गले का मंगलसूत्र उन्हें दे देगी, तो वो नोट वाली पोटली उसे देकर चले जाएंगे। महिला उनके बहकावे में आ गई और लालच में आकर तुरंत उन्हें अपने सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र उतारकर दे दिया।

ये खबर भी पढ़िए...लॉटरी दिलाएगी हितग्राहियों को मकान... साय सरकार दे रही बड़ा चांस

पोटली से गड्डी निकाली तो एक नोट निकला असली

दोनों बदमाशों से नोटों की पोटली लेकर महिला सीधे अपने घर पहुंच गई। घर पर उसने नोटों की गिनती करने के लिए पोटली खोलकर एक गड्डी निकाली ली। जब महिला ने गड्डी को खोलकर नोट गिनना शुरू किया तो उसमें केवल एक ऊपर वाला 500 का नोट ही असली था।

उसके नीचे केवल कागज की रद्दी के रूप में नकली नोट निकले। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। इस पर उसने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद अगले दिन स्मृति नगर चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़िए...मुस्लिम नेताओं ने कराया 30 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा... चला कानूनी डंडा

Tags:
  • Bhilai News
  • Durg-Bhilai News
  • नकली नोट
  • नकली नोट कांड
  • Fraud case
  • नकली नोट का कारोबार
  • CG Fraud Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं