GRP कांस्टेबल की डेढ़ करोड़ की प्राॅपर्टी सीज... ट्रेन में करता था गांजा सप्लाई

Kanak Durga Jha | Feb 19, 2025, 13:21 IST
Share
GRP constables property worth Rs 1.5 crore seized
GRP constables property worth Rs 1.5 crore seized

GRP constables property seized : बिलासपुर में गांजा तस्करी से अर्जित जीआरपी कांस्टेबल की लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है।

बिलासपुर में गांजा तस्करी से अर्जित लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई सफेमा कोर्ट मुंबई के आदेश पर की गई है। आरोपी जीआरपी कांस्टेबल और उसके परिजन लंबे समय से गांजा तस्करी में संलिप्त थे।

ये खबर भी पढ़िए...आज मिलेंगे नए पंच-सरपंच, CM विष्णुदेव साय के समधी का भी होगा फैसला

कांस्टेबल के पास लक्जरी गाड़ियां

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि आरोपी कांस्टेबल ने तस्करी के पैसे अपने साले के बैंक खाते में जमा करवाए और इस राशि से कई संपत्तियां और लक्जरी गाड़ियां खरीदी थीं। पुलिस ने फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबलों द्वारा तस्करी से अर्जित रकम से खरीदी गई संपत्ति और लक्जरी गाड़ियों की जानकारी हासिल की। पुलिस ने सफेमा कोर्ट मुंबई में रिपोर्ट पेश की, और कोर्ट के आदेश पर उन संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : शराब घोटाला केस में 4 मार्च तक जेल में रहेंगे कवासी लखमा

ट्रेन में पेट्रोलिंग के दौरान करते थे गांजा सप्लाई

जीआरपी थाना ने 23 अक्टूबर को योगेश सौंधिया और रोहित द्विवेदी के कब्जे से 20 किलो गांजा जब्त किया था। उनके खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

जांच में यह सामने आया कि जीआरपी थाने में पदस्थ कांस्टेबल लक्ष्मण गाइन, मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर और सौरभनागवंशी ने ट्रेन में पेट्रोलिंग के दौरान गांजा पकड़ा और इसे अपने साथी योगेश सौंधिया और श्यामधर चौधरी को बेचने के लिए उपलब्ध कराया।

ये खबर भी पढ़िए...लॉटरी दिलाएगी हितग्राहियों को मकान... साय सरकार दे रही बड़ा चांस

चारों कांस्टेबल महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, चांपा, सक्ती, रायगढ़ जैसे स्थानों पर ट्रेन में पेट्रोलिंग के दौरान गांजा की सप्लाई करते थे। चेकिंग के दौरान जब गांजा बरामद होता था, तो यह दोनों आरोपी (गुड्डू और छोटू) पहले से बुलाए गए लोगों को ट्रेन में ही गांजा सप्लाई कर देते थे।

ये खबर भी पढ़िए...मुस्लिम नेताओं ने कराया 30 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा... चला कानूनी डंडा

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • bilaspur crime news in hindi
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा