छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी हमर राज पार्टी, 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, पार्टी का भारत निर्वाचन आयोग में हुआ पंजीयन

Shivam Dubey | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी हमर राज पार्टी, 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, पार्टी का भारत निर्वाचन आयोग में हुआ पंजीयन
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी हमर राज पार्टी, 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, पार्टी का भारत निर्वाचन आयोग में हुआ पंजीयन

छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अरविंद नेताम के नेतृत्व में नई राजनीतिक पार्टी हमर राज पार्टी पर शुक्रवार को निवार्चन आयोग दिल्ली की मुहर लग गई है। इसका जानकारी पार्टी के नेता अरविंद नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री अरविंद नेताम के नेतृत्व में नई राजनीतिक पार्टी हमर राज पार्टी पर शुक्रवार को निवार्चन आयोग दिल्ली की मुहर लग गई है। इसका जानकारी पार्टी के नेता अरविंद नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। सर्व आदिवासी समाज ने अरिवंद नेताम के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया, इसके लिए सर्व आदिवासी समाज ने पार्टी का नाम ‘हमर राज’ पार्टी रखने का फैसला लेकर निवार्चन आयोग में पंजीयन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर 29 सितंबर को आयोग की मुहर लग गई है।

'सामाजिक आंदोलन का राजनीति में करंट अलग'

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष अरविंद नेताम ने कहा है कि हमर राज पार्टी का भारत निर्वाचन आयोग में पंजीयन हो गया है। हमर राज पार्टी के अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम, कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे हैं। महासचिव विनोद नागवंशी, महेश रावटे कोषाध्यक्ष है। सर्व आदिवासी समाज के अंदर रहकर हमर राज पार्टी काम करेगी। नेताम ने कहा है कि 20 साल में 23 सूत्रीय एक भी मांग को सरकार ने पूरा नहीं किया है। पेसा कानून को भी और लचर कर दिया, इसलिए समाज को राजनीति में उतरना पड़ा है। सामाजिक आंदोलन का राजनीति में करंट अलग होता है।

50 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा है कि सर्व आदिवासी समाज के द्वारा पार्टी बनाने के एलान के बाद हमर राज पार्टी अब जोर-शोर से चुनाव मैदान में उतरेगी। अरविंद नेताम ने कहा कि हमर राज पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें बस्तर के पूरे 12 विधानसभा सीटों के साथ अन्य आदिवासी सीटों पर भी प्रत्याशी उतारे जाएंगे

Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • रायपुर समाचार
  • Hamar Raj Party will contest in Chhattisgarh assembly elections
  • Arvind Netam Party
  • Sarv Adiwasi Samaj Hamar Raj Party
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव लड़ेगी हमर राज पार्टी
  • अरविंद नेताम पार्टी
  • सर्व आदिवासी समाज हमार राज पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा