छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला और अवैध वसूली मामले में उप सचिव सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई तीन अक्तूबर को
Yagyawalkya Mishra | Sept 27, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला और अवैध वसूली मामले में उप सचिव सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका पर सुनवाई तीन अक्तूबर को
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला और अवैध वसूली मामले में ईडी के द्वारा गिरफ़्तार सीएम भूपेश बघेल की निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई है। ज़मानत याचिका जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच सुनवाई करेगी।
Raipur. छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला और अवैध वसूली मामले में ईडी के द्वारा गिरफ़्तार सीएम भूपेश बघेल की निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई है। ज़मानत याचिका जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ईडी को परिवाद की नक़ल पेश करने का समय दिया है।
नियमित ज़मानत याचिका का है आवेदन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट में नियमित ज़मानत याचिका पेश की गई है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में सौम्या चौरसिया की ओर से एक याचिका पेश की गई थी, जिसमें पीएमएलए की धारा पचास को चुनौती देते हुए अंतरिम ज़मानत याचिका माँगी थी। लेकिन सुनवाई के ठीक पहले इस याचिका को हटा लिया गया। अब पृथक से नियमित ज़मानत याचिका लगाई गई है। इस मामले में जस्टिस बेला एम त्रिवेदी तथा जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने ईडी को परिवाद की नक़ल पेश करने को कहा है।
तीन अक्टूबर को होगी सुनवाई
आगामी तीन अक्टूबर को सौम्या चौरसिया की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। ईडी को इसके पहले कोयला घोटाला और अवैध वसूली मामले में पंजीबद्ध परिवाद की नक़ल पेश सुप्रीम कोर्ट में पेश करनी है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari