सुप्रीम कोर्ट में सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 5 दिसंबर को होगी, 2 दिसंबर 2022 से केंद्रीय जेल में बंद हैं

Jitendra Shrivastava | Nov 30, 2023, 24:00 IST
Share
सुप्रीम कोर्ट में सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 5 दिसंबर को होगी, 2 दिसंबर 2022 से केंद्रीय जेल में बंद हैं
सुप्रीम कोर्ट में सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 5 दिसंबर को होगी, 2 दिसंबर 2022 से केंद्रीय जेल में बंद हैं

छत्तीसगढ़ में कोल लेवी मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की बेल याचिका पर सुनवाई टल गई है।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कोल लेवी मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की बेल याचिका पर सुनवाई टल गई है। अब यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आने वाले 5 दिसंबर को होगी। मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में ईडी की ओर से जमानत याचिका के विरोध में तर्क किए जाने थे, लेकिन ईडी के अधिवक्ता स्वास्थ्यगत कारणों के चलते उपस्थित नहीं हो पाए। सुप्रीम कोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 5 दिसंबर तय की है। सौम्या चौरसिया को बीते साल यानी 2 दिसंबर 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था, उसके बाद से सौम्या चौरसिया लगातार केंद्रीय जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच इस याचिका की सुनवाई कर रही है।

बचाव पक्ष की ये दी दलील

सुप्रीम कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर बेल याचिका दायर करते हुए कहा गया है कि सौम्या चौरसिया के खिलाफ मामला नहीं बनता, साथ ही जबकि हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की। उसके पहले कर्नाटक की बैंगलोर कोर्ट से शेड्यूल अफेंस हट गए थे, लेकिन इस महत्वपूर्ण तथ्य पर विचारण नहीं हुआ। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से जमानत दिए जाने के पक्ष में तर्क दिए जा चुके हैं, अब ईडी की ओर से जमानत याचिका के विरोध में तर्क दिया जाना है।

क्या है पूरा मामला?

सौम्या चौरसिया को ईडी ने 500 करोड़ से ज्यादा के कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। सौम्या चौरसिया को लेकर ईडी का आरोप है कि, कोयला ट्रांसपोर्ट में 25 रुपए टन की लेवी ली जाती थी। ईडी ने इस इस मामले का किंगपिन सूर्यकांत तिवारी को बताया गया है। ईडी ने कोर्ट को बताया है कि, लेवी वसूलने के लिए नियमों को बदल कर उसे मैनुअल कर दिया गया। ईडी के अनुसार सूर्यकांत तिवारी बेहद प्रभावशाली था, सूर्यकांत को असीमित शक्ति और प्रभाव सीएम भूपेश की (निलंबित) उप सचिव सौम्या चौरसिया से मिलती थी। ईडी का आरोप है कि सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और लेवी वसूली से रकम मिलती थी जिससे संपत्ति अर्जित की।

कौन-कौन गिरफ्तार?

ईडी ने इस मामले में आईएएस समीर बिश्नोई, आईएएस रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल और सीएम भूपेश की (निलंबित) उप सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है। सौम्या चौरसिया पिछले साल दो दिसंबर 2022 से केंद्रीय जेल रायपुर में न्यायिक हिरासत में कैद है।

Tags:
  • Supreme Court
  • सुप्रीम कोर्ट
  • Soumya Chaurasia
  • सौम्या चौरसिया
  • hearing on Soumya's bail plea postponed
  • will now be held on December 5
  • lodged in Central Jail from December 2
  • 2022
  • सौम्या की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
  • अब 5 दिसंबर को होगी
  • 2 दिसंबर 2022 से केंद्रीय जेल में बंद हैं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा