अजब-गजब : जान बचाने डॉक्टरों ने पहले दिलाया हार्ट अटैक फिर कर दिया कमाल

Shreya Nakade | Jun 09, 2024, 09:04 IST
Share
हार्ट अटैक से बची जान
हार्ट अटैक से बची जान

शरीर की नसों में अल्कोहल डालकर डॉक्टरों ने एक मरीज को हार्ट अटैक दिलाया। इलाज के इस अनोखे तरीके ने बीमार मरीज की जान बचा ली। जानें कैसे जानलेवा हार्ट अटैक ही बन गया लाइफ सेवर...

हार्ट अटैक जान के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। कुछ ही क्षणों में इसके चलते लोगों की जान चली जाती है। राजधानी रायपुर में हार्ट अटैक से डॉक्टरों ने एक युवक की जान बचा ली ( treatment by heart attack )। इसके लिए युवक की नसों में अल्कोहल भी इंजेक्ट किया गया। मामला रायपुर के भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ( bhimrao ambedkar memorial hospital ) का है।

अनोखी बीमारी से पीड़ित था युवक

रायपुर के भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में हाइपर ट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी बिमारी का एक युवक आया। इस बीमारी में दिल की मांसपेशियां असामान्य रूप से मोटी हो जाती है। इस स्थिति में दिल को शरीर में खून पंप करने में दिक्कत होती है। इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं होते। जिसके कारण इसका आसानी से पता नहीं लगता। इस बीमारी में व्यक्ति की दिल की धड़कन असामान्य हो जाती है जिससे जान का भी खतरा रहता है।

ये खबर भी पढ़िए

Semaglutide : मधुमेह की चमत्कारी दवा का दावा, कितनी हकीकत, कितना फसाना

नसों में अल्कोहल के इंजेक्शन से हार्ट अटैक

अनोखी बीमारी से पीड़ित युवक को अल्कोहल का इंजेक्शन देकर बचाया गया। दरअसल, युवक को नसों में इंजेक्शन के माध्यम से अल्कोहल दिया गया। जिससे उसे कृत्रिम हार्ट अटैक आया।
यह एक मेडिकल प्रक्रिया है। इसे अल्कोहल सेप्टल कहा जाता है। इस प्रक्रिया से लाया जाने वाला हार्ट अटैक नियंत्रित क्षमता का रहता है। इस प्रक्रिया से बिना सर्जरी हाइपर ट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी बिमारी का इलाज कर मरीज की जान बचा ली गई।

ये खबर भी पढ़िए

लौकी खाते समय ध्यान रखें, ये जहरीली हो सकती हैं, तीन अस्पताल में भर्ती

ये वीडियो भी देखें...

GAS बनने पर सर्जरी की सलाह

अल्कोहल सेप्टल प्रक्रिया क्या है ?

हाइपर ट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी के इलाज के लिए अल्कोहल सेप्टल एब्लेशन की प्रक्रिया की जाती है। यह इस बीमारी का एक नॉन-सर्जिकल इलाज है। इस प्रक्रिया को कैथेटर के सहारे किया जाता है। कैथेटर के सिरे पर एक गुब्बारा होता है। इसमें एक्स-रे और इकोकार्डियोग्राफी के जरिए नसों में अल्कोहल की थोड़ी मात्रा डाली जाती है। यह अल्कोहल दिल की कुछ मांसपेशियों की कोशिकाओं को सिकोड़ देता है। इससे दिल से होने वाला ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है। साथ ही बिना सर्जरी बीमारी का इलाज सफलता से हो जाता है। हार्ट अटैक से जान बचाने का यह अनोखा तरीका है।

ये खबर भी पढ़िए

ट्रेन चलाने वाले कॉमनमेन को पीएम मोदी की शपथ का न्योता

Tags:
  • हाइपर ट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी
  • अल्कोहल सेप्टल प्रक्रिया क्या है
  • नसों में अल्कोहल के इंजेक्शन से हार्ट अटैक
  • अल्कोहल के इंजेक्शन से हार्ट अटैक
  • treatment by heart attack
  • bhimrao ambedkar memorial hospital
  • भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल
  • हार्ट अटैक से डॉक्टरों ने एक युवक की जान बचा ली
  • हार्ट अटैक से जान बचाने
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि