गर्मी का कहर शुरू, तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा
Krishna Kumar Sikander | Apr 21, 2025, 13:10 IST
Heat wave begins, temperature crosses 42 degrees the sootr
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में लोगों को और प्रचंड गर्मी का सामना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आगामी अगले 48 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में लोगों को और प्रचंड गर्मी का सामना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आगामी अगले 48 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बादलों के गरजने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय ने कहा, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 32° उत्तर अक्षांश और 70°पूर्व देशांतर के उत्तर में, समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर गर्त के रूप में सक्रिय है। एक अन्य पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला गर्त मध्य पाकिस्तान से होकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक सक्रिय है। रायपुर में आकाश साफ रहेगा और शाम तक आंशिक बादल छाने की संभावना है। वहीं तापमान में अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी नेता पर हत्या का केस दर्ज... कांग्रेस नेता को कार से कुचला था
प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री रहा। वहीं, सुकमा में दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम को मौसम बदला तो आंधी चली। बाद में तेज वर्षा भी हुई। बारिश से तापमान में कमी आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। राजनांदगांव में 41.5, महासमुंद में 42.5, दुर्ग में 42.1 डिग्री तापमान दर्ज रहा। गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों में भीड़ नहीं दिख रही है। कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगामी 48 घंटों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें... 100 बिस्तरों का अस्पताल... डॉक्टर सिर्फ 4, रोज 6 मरीजों की ओपीडी
मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर शहर में आकाश साफ रहेगा। शाम तक आंशिक बादल छाने की संभावना है। अनुमान है कि रायपुर का अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से... CG के श्रद्धालुओं को ऐसे कराना होगा पंजीयन
Tags : heat wave | Temperature | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर
ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय ने कहा, आदिवासी सबसे बड़े हिंदू
अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस का अनुमान
ये खबर भी पढ़ें... बीजेपी नेता पर हत्या का केस दर्ज... कांग्रेस नेता को कार से कुचला था
प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा
ये खबर भी पढ़ें... 100 बिस्तरों का अस्पताल... डॉक्टर सिर्फ 4, रोज 6 मरीजों की ओपीडी
रायपुर में आकाश साफ रहेगा
ये खबर भी पढ़ें... अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से... CG के श्रद्धालुओं को ऐसे कराना होगा पंजीयन
Tags : heat wave | Temperature | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava