Weather Update : छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट एक साथ जारी
Kanak Durga Jha | Sept 17, 2024, 15:03 IST
heavy rain in Chhattisgarh red orange yellow alert issued
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आज से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है।
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आज से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ऑरेंज और कोरिया, मुंगेली जिले में यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में आज भयंकर बारिश होने वाली है। वहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना हैं। छत्तीसगढ़ में सोमवार रात से ही मौसम बदला हुआ है। कई इलाकों में बारिश हुई जिससे रायपुर समेत कई जिलों में रात का मौसम ठंडा रहा। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड की ओर आगे बढ़ रहा है। जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं।
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1077.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 16 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2280.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 569.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 570.7 मिमी, सूरजपुर में 1015.8 मिमी, बलरामपुर में 1531.2 मिमी, जशपुर में 889.0 मिमी, कोरिया में 981.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 995.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 908.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1124.4 मिमी, गरियाबंद में 1017.2 मिमी, महासमुंद में 852.4 मिमी, धमतरी में 977.0 मिमी, बिलासपुर में 933.0 मिमी, मुंगेली में 1046.7 मिमी, रायगढ़ में 964.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 623.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1129.4 मिमी, सक्ती 948.4 मिमी, कोरबा में 1307.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1101.3 मिमी, दुर्ग में 629.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
कबीरधाम जिले में 849.3 मिमी, राजनांदगांव में 1074.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1195.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 813.5 मिमी, बालोद में 1126.3 मिमी, बस्तर में 1219.9 मिमी, कोण्डागांव में 1115.6 मिमी, कांकेर में 1360.0 मिमी, नारायणपुर में 1337.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1462.8 मिमी और सुकमा जिले में 1620.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
मौसम में हुआ बड़ा बदलाव
प्रदेश में इतने औसत हुई बारिश

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari