215 transfer आदेश हाईकोर्ट ने किए निरस्त, केंद्रीय चुनाव आयोग ने बदला था नियम

Jitendra Shrivastava | Mar 15, 2024, 17:22 IST
Share
THESOOTR
हाईकोर्ट ने ट्रांसफर आदेश किए निरस्त।

छत्तीसगढ़ राज्य शासन की ओर से बताया गया कि चुनाव आयोग ने ट्रांसफर को लेकर नया दिशा-निर्देश जारी किया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर का तबादला आदेश निरस्त कर दिया है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अफसरों के तबादला (transfer) आदेश को चुनौती देने के बाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार, 15 मार्च को निरस्त कर दिया। अफसरों के तबादले को लेकर चुनाव आयोग ने कुछ समय पहले ही निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद हाईकोर्ट का फैसला आया है। राज्य सरकार के तबादले के खिलाफ अलग-अलग याचिकाएं दायर हुई हैं। राज्य सरकार ने 23 फरवरी के बाद से तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, जनपद पंचायत के सीईओ सहित 215 प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी किया था। जिसे प्रशासनिक अफसरों ने कोर्ट में चुनौती दी थी।

अफसरों के ये तर्क दिए

याचिकाकर्ताओं की ओर से तर्क दिया गया कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने 27 फरवरी को लोकसभा चुनाव में कार्यकाल और ट्रांसफर को लेकर नया स्पष्टीकरण दिया है। इसके मुताबिक, लोकसभा चुनाव में 3 साल के कार्यकाल का नियम केवल रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर पर लागू होता है। राज्य सरकार ने आयोग के निर्देशों को आधार बनाकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधीक्षक और जनपद पंचायतों के सीईओ का भी ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है, जिसे निरस्त किया जाना चाहिए। अफसरों की ओर से एडवोकेट प्रतीक शर्मा सहित अन्य वकीलों ने तर्क दिया। वहीं, राज्य शासन की तरफ से भी बताया गया कि चुनाव आयोग ने ट्रांसफर को लेकर नया दिशा-निर्देश जारी किया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर का तबादला आदेश निरस्त कर दिया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 05 हजार कर्मी हुए बहाल और 25 हजार कर्मियों को मिला रूका वेतन

छत्तीसगढ़ में 12 IAS अफसरों के तबादले, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

छत्तीसगढ़ : 3 महीने में साय सरकार ने लिया 13 हजार करोड़ का कर्ज

आयोग के 23 फरवरी के आदेश के बाद हुए थे ट्रांसफर

दरअसल, चुनाव आयोग ने 23 फरवरी को प्रशासनिक अफसरों के ट्रांसफर के संदर्भ में निर्देश दिए थे। इसी के आधार पर राज्य सरकार ने 49 तहसीलदार, 79 नायब तहसीलदार, 5 भू-अभिलेख अधीक्षक, 59 सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, 23 जनपद पंचायत सीईओ का ट्रांसफर किया। इस बीच चुनाव आयोग ने 27 फरवरी को नया दिशा-निर्देश जारी कर दिया।

Tags:
  • हाईकोर्ट
  • transfer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा