छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में खत्म हुआ वेकेशन, 15 जून से नियमित सुनवाई शुरू

Harrison Masih | Jun 14, 2026, 19:56 IST
Share
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं और 15 जून 2026 से फिर से न्यायिक कामकाज पूरी रफ्तार से शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट प्रशासन ने ईंधन बचत, वाहन साझा उपयोग और वर्क फ्रॉम होम समाप्त करने जैसे नए निर्देश भी जारी किए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो गया है। 15 जून सोमवार से सभी निर्धारित बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू होगी। हाईकोर्ट में यह अवकाश 18 मई से चल रहा था। वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है। नई कॉज लिस्ट जारी कर दी गई है और लंबित मामलों की सुनवाई फिर से सामान्य तरीके से होगी।

18 मई से था अवकाश

हाईकोर्ट में 18 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हुआ था। इस दौरान जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए वेकेशन बेंचों का गठन किया गया था। अवकाश के दौरान डिवीजन बेंच और सिंगल बेंच में हर हफ्ते निर्धारित दिनों पर सुनवाई होती रही। अब 15 जून से यह व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

15 जून से सभी बेंच सक्रिय

सोमवार 15 जून से हाईकोर्ट की सभी निर्धारित बेंचों में नियमित काम शुरू होगा। हाईकोर्ट प्रशासन ने इस सप्ताह की कॉज लिस्ट यानी मामलों की सूची भी जारी कर दी है। लंबे समय से लंबित मामलों की सुनवाई अब फिर से पहले की तरह होगी। वकीलों और पक्षकारों को अब कोर्ट रूम में हाजिर रहना होगा।

वर्क फ्रॉम होम खत्म

हाईकोर्ट प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने की व्यवस्था बंद कर दी है। अब वकील पहले की तरह कोर्ट रूम में बैठकर मामलों की पैरवी करेंगे। हालांकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर वर्चुअल माध्यम से भी सुनवाई में शामिल हुआ जा सकेगा।

ईंधन बचाने का निर्देश

हाईकोर्ट (CG High Court) प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईंधन बचाने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता में सुधार हुआ है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना अभी भी जरूरी है। न्यायिक अधिकारियों से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर ही सरकारी वाहनों का उपयोग करें।

सरकारी गाड़ियां साझा करें

हाईकोर्ट और जिला न्यायपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां संभव हो, सरकारी वाहन दूसरे अधिकारियों के साथ साझा करें। इससे ईंधन की बचत होगी और सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट कब से खुलेगा?
    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट 15 जून 2026 सोमवार से खुलेगा। इस दिन से सभी निर्धारित बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू होगी। हाईकोर्ट का ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई से चल रहा था।
  2. हाईकोर्ट का ग्रीष्मकालीन अवकाश कब से कब तक था?
    हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई 2026 से शुरू हुआ था, जो 15 जून 2026 को समाप्त हुआ।
  3. हाईकोर्ट में वर्क फ्रॉम होम कब तक है?
    हाईकोर्ट में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान थी। 15 जून से यह व्यवस्था समाप्त हो गई है। अब वकील और अधिकारी कोर्ट रूम में उपस्थित होकर काम करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट शिक्षक भर्ती पर बोला- प्रक्रिया गलत, नई मेरिट लिस्ट बनाने के आदेश

फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त, नहीं मिलेगी पेंशन-ग्रेच्युटी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; ताड़मेटला नक्सली हमले के सभी आरोपी बरी, कोर्ट बोला- जांच में बरती गई लापरवाही

भारतीयों ने क्यों बदल लिए हैं अपने समर वेकेशन प्लान, जानें इसके पीछे की वजह

Tags:
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • CG High Court
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश
  • वर्क फ्रॉम होम
  • समर वेकेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच