अमित शाह बोले- भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे, छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले हुए, भूपेश सरकार से मांगा हिसाब

Vikram Jain | Oct 16, 2023, 24:00 IST
Share
अमित शाह बोले- भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे, छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले हुए, भूपेश सरकार से मांगा हिसाब
अमित शाह बोले- भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे, छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले हुए, भूपेश सरकार से मांगा हिसाब

राजनांदगांव में परिवर्तन संकल्प महासभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने चुनावी प्रचार और रैली का शंखनाद कर दिया है। बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राजनांदगांव पहुंचे। इस दौरान परिवर्तन संकल्प महासभा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पार्टी प्रत्याशियों का हौसला अफजाई करने के साथ ही अमित शाह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल अपने पांच सालों का हिसाब दें, यहां सिर्फ घोटाले हुए हैं। इतना ही नहीं अमित शाह भाषण में यह भी कहा है कि सरकार आने के बाद भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे।

'रमन सरकार ने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया'

बीजेपी की ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को संबोधित करते में अमित शाह ने रमन सिंह की सरकार को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ को अटल जी ने बनाया और रमन सिंह की सरकार ने उसे बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ देश की सबसे अच्छी पीडीएस व्यवस्था वाला राज्य रमनसरकार में बना, इसीलिए रमन सिंह को चावल वाले बाबा के नाम से भी जानते हैं। रमन सिंह ने किसानों के लिए बहुत काम किया हैं उन्होंने किसानों को ब्याज से 14 फीसदी ब्याज से मुक्त कर दिया है।

कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे गृहमंत्री

भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा है कि भूपेश बघेल जी आपने क्या काम किया है? आपको विकास कामों का हिसाब देना पड़ेगा, डेढ़ सौ दिन तक रोजगार देने वाला राज्य भी रमन सिंह के समय बना था। इस प्रदेश को सीमेंट हब बनाने का काम भी रमन सिंह ने किया। महिलाओं को पंचायत में 50 फीसदी आरक्षण देने का काम भी रमन सिंह ने किया है। छत्तीसगढ़ के लोगों को मोदी सरकार का फायदा मिला है, इसमें राजनांदगांव में भी कम हुए हैं मेडिकल कॉलेज बने हैं। मोदी सरकार ने नक्सलवाद पर नकल करने का भी काम किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले हुए हैं।

भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का ATM बनाया

परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का ATM बना रखा हैं। छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं के अधिकार का पैसा, दलित युवाओं के अधिकार का पैसा और पिछड़े वर्ग के युवा भाई बहनों के अधिकार का पैसा भी कांग्रेस के दिल्ली दरबार की तिजोरी में जाता है।

भूपेश सरकार में सिर्फ गांधी परिवार खुश

वादाखिलाफी के मुद्दे पर भूपेश सरकार को घेरते हुए अमित शाह ने जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि भूपेश सरकार ने बहुत सारे वादे किए थे, उन्होंने मुफ्त गैस सिलेंडर का वादा किया था, वे पूरे राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाने वाले थे, क्या हुआ? बिजली बिल आधा करने का वादा किया था, क्या हुआ? भूपेश बघेल की सरकार में न ओबीसी, न आदिवासी, न महिला, न किसान कोई खुश है, सिर्फ गांधी परिवार खुश है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Union Home Minister Amit Shah
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • राजनांदगांव में अमित शाह की जनसभा
  • Amit Shah public meeting in Rajnandgaon
  • BJP Parivartan Sankalp Mahasabha
  • बीजेपी की परिवर्तन संकल्प महासभा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा