दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर अमित शाह ने लिया नक्सलवाद मिटाने का संकल्प

Marut raj | Apr 05, 2025, 15:31 IST
Share
Home Minister Amit Shah Bastar visit the sootr
Home Minister Amit Shah Bastar visit the sootr

अमित शाह ने दंतेवाड़ा में ऐलान किया है कि मैं अभी-अभी मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करके आया हूं। माता से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्र तक लाल आतंक का सफाया हो जाएगा।

Home Minister Amit Shah Bastar visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दंतेवाड़ा में ऐलान किया है कि अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा। बस्तर से नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। नक्सलियों से अपील है कि वो सरेंडर करें। नक्सलियों को सरेंडर कराकर गांवों को नक्सल मुक्त बनाइए। हर गांव को एक करोड़ मिलेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की PM को गिफ्ट की छत्तीसगढ़ की मोर नाव

बस्तर पंडुम को दिलाएंगे अंतरराष्ट्रीय पहचान

अमित शाह ने कहा कि बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। कांग्रेस ने 75 साल तक गरीबी हटाओ का नारा लगाया। पीएम मोदी ने करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। करोड़ों गरीबों को फ्री राशन मिल रहा है। नक्सलियों से फिर कहा कि किसी को कोई मारना नहीं चाहता, नक्सली सरेंडर करें। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार संरक्षण देगी। इससे पहले मंच पर पहुंचने पर सीएम साय ने उन्हें गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया। उन्हें कोंडागांव का प्रसिद्ध ढोकरा आर्ट भेंट किया।

रामनवमी पर राजधानी में बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें

अमित शाह ने कहा कि मैं अभी-अभी मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करके आया हूं। माता से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्र तक लाल आतंक का सफाया हो जाएगा। अगले साल बस्तर पंडुम के नाम से आयोजन होगा। जिसमें देश के हर एक कोने से आदिवासी समुदाय के लोग, जनजाति के लोग यहां पहुंचेंगे।

न्यायधानी के महामाया मंदिर कुंड में 23 कछुओं की मौत, ट्रस्टियों पर केस



जहां गोली की आवाज आती थी, वहां स्कूल की घंटी सुनाई देती है- सीएम साय

इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि माता की पूजा कर संकल्प लिया है कि नक्सलवाद को खत्म करना है। 15 महीने से सरकार में हैं। डबल इंजन की सरकार है। गृहमंत्री के मार्गदर्शन में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों से लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सली जब समाप्त हो जाएंगे, तब देश-दुनिया के लोग यहां आएंगे। ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, समेत अन्य राज्यों के 27 हजार कलाकार बस्तर पंडुम में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जहां पहले गोलियों की आवाज आती थी वहां अब स्कूल की घण्टियों की आवाज आ रही है।

DSP ने हैवानियत की हदें पार कीं...रॉड से पीटा, सरकारी बंगले में रेप...



अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा | गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा | छत्तीसगढ़ बस्तर नक्सल पीड़ित | amit shah chhattisgarh news | Amit Shah Chhattisgarh tour | Amit Shah Chhattisgarh visit | Home Minister Amit Shah Chhattisgarh visit

Tags:
  • अमित शाह
  • Amit Shah Chhattisgarh tour
  • अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा
  • Amit Shah Chhattisgarh visit
  • गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा
  • Home Minister Amit Shah Chhattisgarh visit
  • amit shah chhattisgarh news
  • छत्तीसगढ़ बस्तर नक्सल पीड़ित
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट