गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों के लिए सीएम साय आज करेंगे बैठक , राज्यपाल से भी मिलेंगे

Marut raj | Aug 21, 2024, 10:27 IST
Share
Home Minister Amit Shah Chhattisgarh visit agenda CM Vishnudev Sai review meeting news the sootr
Home Minister Amit Shah Chhattisgarh visit agenda CM Vishnudev Sai review meeting news the sootr

गृहमंत्री अमित शाह का 23 अगस्त को होने वाला छत्तीसगढ़ का दौरा बड़ा अहम है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री का यह दौरा प्रदेश में चल रहे नक्सलियों के खात्मे के अभियान से जुड़ा है।

रायपुर. गृहमंत्री अमित शाह 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। गृहमंत्री के दौरे से पहले आज यानी 21 अगस्त को सीएम विष्णुदेव साय समीक्षा बैठक लेंगे। बताया जा रहा है कि मंत्रालय में दिन में 12 बजे के आसपास बैठक आयोजित की गई है। इसमें सीएम साय उन बिंदुओं पर चर्चा करेंगे, जो गृहमंत्री के साथ होने वाली मीटिंग में रखे जाने हैं। सीएम साय शाम को राज्यपाल रमेन डेका से भी गृहमंत्री के दौरे के संबंध में मुलाकात करेंगे।

नक्सलियों के खात्मे के लिए बनेगा प्लान

गृहमंत्री अमित शाह का 23 अगस्त को होने वाला छत्तीसगढ़ का दौरा बड़ा अहम है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री का यह दौरा प्रदेश में चल रहे नक्सलियों के खात्मे के अभियान से जुड़ा है।

गृहमंत्री शाह के साथ राज्य सरकार उस प्लान पर चर्चा कर सकती है, जिसमें नक्सल मूमवेंट का पूरी तरह से खात्मा किया जाना है। दरअसल, राज्य सरकार के साथ सबसे बड़ी परेशानी यह आ रही है कि नक्सली छत्तीसगढ़ में वारदात को अंजाम देने के बाद आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भाग जाते हैं। अन्य राज्यों के बीच मामला फंसा होने की वजह से नक्सलियों पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लगाया जा पा रहा है।

नक्सलियों को लेकर राज्य सरकार चला रही अभियान

छत्तीसगढ़ की सरकार नक्सलियों के खात्मे के लिए विशेष रूप से अभियान चला रही है। यही वजह है कि विष्णुदेव सरकार में अब तक 1200 के करीब नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। सशस्त्र बलों और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड चलती रहती है।

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा
  • छत्तीसगढ़ नक्सली हमले की खबरें
  • CM Vishnudeo Sai
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • Amit Shah Chhattisgarh visit
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं