पति को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, 15 साल पहले की थी लव मैरिज

Pooja Kumari | Feb 11, 2024, 12:03 IST
Share
Raigarh
Raigarh

जानकारी के अनुसार 9 फरवरी को लैलूंगा के इंदिरा नगर में एक मकान में जली हुई लाश मिली थी। मृतक की पहचान राजू रजक (45) इंदिरा नगर निवासी के रूप में की गई। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक अनिमा एक्का से लव मैरिज की थी

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने अपने ही पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि पति रोज शराब पीकर घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। मारपीट से तंग आकर पत्नी ने साजिश रची और इस घटना को अंजाम दिया।

यह खबर भी पढ़ें - CG से 10,862 लोग लापता, 1 अप्रैल 2021 से 31 दिसंबर 2023 के बीच से गायब

1 साल पहले की थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक 9 फरवरी को लैलूंगा के इंदिरा नगर में एक मकान में जली हुई लाश मिली थी। मृतक की पहचान राजू रजक (45) इंदिरा नगर निवासी के रूप में की गई। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक का कहना है कि करीब 15 साल पहले उसके भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से लव मैरिज की थी और वर्तमान में इनका लगभग 14 साल का एक लड़का भी है।

यह खबर भी पढ़ें - कोरबा में NGO और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का होगा सम्मान

शराब पीकर पत्नी से करता था मारपीट

कैलाश रजक ने बताया कि उसका भाई राजू करीब 5 साल से गांव सरबकोंबो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब पीने का आदी था, 8 फरवरी को भी राजू ने शराब पी थी। दोनों पति-पत्नी रात में झगड़ा कर रहे थे। इसके बाद दूसरे दिन यानी कि 9 फरवरी की सुबह पता चला कि इंदिरा नगर में पवन मिंज नए बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा हुआ है, जब वो घटनास्थल पर पहुंचा तो पता चसा कि राजू की लाश जली हुई थी।

यह खबर भी पढ़ें - ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस को क्या-क्या पापड़ बेलने पड़े... जानें

पत्नी ने अपने गुनाह किए कबूल

पुलिस को जैसे ही घटना की खबर मिली। मुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पत्नी अनिमा एक्का (44 साल) से पूछताछ की, तो महिला ने साजिश के तहत पति की आग लगाकर हत्या करना कबूल किया। बता दें कि लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े का कहना है कि पति के शराबी बर्ताव से पत्नी तंग आ गई थी। इसलिए उसने ये साजिश रची। उसके बाद अनिमा रात में राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नए मकान में लेकर गई, जहां गहरी नींद में सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

यह खबर भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए जिला समन्वयक नियुक्त

महिला को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच और अनिमा से पूछताछ के बाद अनिमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती