पति के जान की भीख मांग रही थी... लेकिन बदले में मुझे भी पीटा गया
Kanak Durga Jha | Sept 03, 2025, 16:29 IST
I was begging for my husbands life but I was also beaten in return
Naxal Terror Story : करीब 10 बजे बच्चों के साथ में सो रही थी, अचानक कुछ लोगों की आवाज आई उठी तो मेरे पति देवेंद्र के हाथ बंधे हुए थे....
करीब 10 बजे बच्चों के साथ में सो रही थी, अचानक कुछ लोगों की आवाज आई उठी तो मेरे पति देवेंद्र के हाथ बंधे हुए थे। में रोने लगी और माओवादियों से पुछा इतनी रात को क्या कर रहे हो उन्होंने कहा तू ज्यादा बात करती है। फिर में पति के जान की भीख मांग रही थी लेकिन महिला माओवादियों ने मुझे धकेल दिया और डंडे से पीटा। मजबूर और बेबस होकर एक दूसरे को देखकर रोते रहे उक्त बाते मृतक देवेंद्र की पत्नी रिंकी ने कही।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक गांव को करीब 40 से 50 माओवादियों ने घेर लिया। केरलापाल थाने से करीब 25 किमी दूर सिरशेट्टी के नंदापारा गांव में अपने घर में सो रहे पदाम देवेंद्र और पदाम पोज्जा को घर से बाहर निकाला, थोड़ी दूर में दोनों के हाथ बांध दिए। फिर माओवादियों ने दोनों को पुलिस का मुखबिर बताया और सूचना देने की बात करते हुए देवेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और पोज्जा का गलाघोंट दिया।
उनका बीच बचाव करने के लिए देवेंद्र की बुजुर्ग मां आई जिसके हाथ और पीठ पर माओवादियों ने बंदूक के बट से मारा जिसके कारण खून जम गया। वहीं दो और ग्रामीण पदाम पोज्जा और माडा की बेदम पिटाई की, वही पर पर्चे भी फेंके।
जिसमें केरलापाल एरिया कमेटी का उल्लेख करते हुए पुलिस का मुखबिर बताया और पर्चे में तारीख और डीआरजी जवान का उल्लेख किया गया जिसको सूचना देने का आरोप है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मंगलवार को दोनों के शवों को केरलापाल लाया गया जहां पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा।
गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। गांव से आधे दूर तक खाट पर लाया गया। बीच में दो बड़े नाले है जिसमें तैरकर शवों को पार कराया गया। उसके बाद पिकअप वाहन से केरलापाल लाया गया।
chhattisgarh naxal area | Chhattisgarh Naxal | Chhattisgarh Naxal attack | chhattisgarh naxal terror | cg naxal terror | bastar naxal terror
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
पुलिस का मुखबिर बताकर ले ली जान
उनका बीच बचाव करने के लिए देवेंद्र की बुजुर्ग मां आई जिसके हाथ और पीठ पर माओवादियों ने बंदूक के बट से मारा जिसके कारण खून जम गया। वहीं दो और ग्रामीण पदाम पोज्जा और माडा की बेदम पिटाई की, वही पर पर्चे भी फेंके।
जिसमें केरलापाल एरिया कमेटी का उल्लेख करते हुए पुलिस का मुखबिर बताया और पर्चे में तारीख और डीआरजी जवान का उल्लेख किया गया जिसको सूचना देने का आरोप है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। मंगलवार को दोनों के शवों को केरलापाल लाया गया जहां पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा।
केरलापाल तक आने के लिए कड़ी मशक्कत
chhattisgarh naxal area | Chhattisgarh Naxal | Chhattisgarh Naxal attack | chhattisgarh naxal terror | cg naxal terror | bastar naxal terror
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By