पांच आईएएस अफसरों के ट्रांसफर , दो जिलों में नए कलेक्टर तैनात

Arun Tiwari | Mar 05, 2025, 16:45 IST
IAS officer transfer Durg Dhamtari collector posting the sootr
IAS officer transfer Durg Dhamtari collector posting : राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों को केंद्र सरकार के आदेशानुसार उनके बैच का आवंटन कर दिया गया है।

IAS officer transfer Durg Dhamtari collector posting : सरकार ने पांच आईएएस की पदस्थापना में बदलाव किया है। दुर्ग और धमतरी में नए कलेक्टर की पोस्टिंग की गई है। वहीं रायपुर नगर निगम में भी नए कमिश्नर को दायित्व सौंपा गया है। आइए आपको बताते हैं किस अधिकारी को कहां पोस्टिंग दी गई है।



ये खबर भी पढ़ें.... मंत्रालय से निकला स्थानांतरण का फर्जी आदेश, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप





इन आईएएस के तबादले

अभिजीत सिंह को कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है। नगर निगम रायपुर के आयुक्त अविनाश मिश्रा को धमतरी के कलेक्टर के रुप में पदस्थ किया गया है। रेना जमील को सीजी पीएससी का नया सचिव बनाया गया है।


विश्वदीप को रायपुर नगर निगम का नया कमिश्नर तैनात किया गया है। कुमार विश्वरंजन को रायपुर जिला पंचायत का नया सीईओ पदस्थ किया गया है।





ये खबर भी पढ़ें.... रामा ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप, टीम ने ठिकानों पर मारा छापा



राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को बैच अलॉट


राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों को केंद्र सरकार के आदेशानुसार उनके बैच का आवंटन कर दिया गया है। 2021 से 2023 की चयन सूची में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच निर्धारण किया गया है। इस संबंध में जारी किए गए आदेश के अनुसार कुल 10 अधिकारी हीना अनिमेष नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडे, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम का नाम शामिल है।



ये खबर भी पढ़ें.... ICAI CA का रिजल्ट जारी... छत्तीसगढ़ के 3 स्टूडेंट्स ने हासिल किया AIR



इन अधिकारियों को मिला बैच आवंटन

2021 चयन सूची में हीना अनिमेष नेताम को 2016 बैच और अश्विनी देवांगन को 2018 बैच मिला।


2022 चयन सूची में डॉ. रेणुका श्रीवास्तव और आशुतोष पांडे को 2019 बैच में स्थान दिया गया।


2023 चयन सूची में अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर और तनुजा सलाम को 2019 बैच में शामिल किया गया।


इस बैच आवंटन के लिए IAS (वरिष्ठता विनियमन) नियम, 1987 के तहत वेटेज फॉर्मूला अपनाया गया, जिससे अधिकारियों को उनके तत्काल वरिष्ठों के अनुसार उचित स्थान मिला है।



ये खबर भी पढ़ें.... दंतेवाड़ा में प्रसिद्ध फागुन मेला शुरू... 600 साल से चली आ रही परंपरा



Tags:
  • Raipur News
  • Chhattisgarh IAS transfer
  • Dhamtari News
  • रायपुर नगर निगम
  • रायपुर नगर निगम न्यूज
  • आईएएस ट्रांसफर लिस्ट
  • Durg Collector
  • दुर्ग कलेक्टर
  • dhamtari news in hindi
  • raipur news in hindi
  • छत्तीसगढ़ ट्रांसफर लिस्ट
  • आईएएस ट्रांसफर
  • cg raipur news