उत्तर प्रदेश में विवाद के बाद छत्तीसगढ़ लौटी IAS श्रुति सिंह को भेजा दिल्ली, निहारिका बारीक को मिली पोस्टिंग
Rahul Garhwal | Oct 06, 2023, 24:00 IST
उत्तर प्रदेश में विवाद के बाद छत्तीसगढ़ लौटी IAS श्रुति सिंह को भेजा दिल्ली, निहारिका बारीक को मिली पोस्टिंग
उत्तर प्रदेश में विवाद के बाद लौटी IAS श्रुति सिंह को दिल्ली भेजा। निहारिका बारीक को पोस्टिंग मिली।
गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. पिछले 5 साल तक उत्तर प्रदेश में विवाद के बाद छत्तीसगढ़ वापस लौटी IAS श्रुति सिंह को 1 महीने के इंतजार के बाद दिल्ली में पोस्टिंग दी गई है। उन्हें नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। श्रुति सिंह छत्तीसगढ़ कैडर की 2006 बैच की IAS हैं। 2018 में 3 साल की प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश भेजी गई थीं। प्रतिनियुक्ति की अवधि 2021 में फिर से 2 साल के लिए बढ़ा दी गई थी।
यूपी में श्रुति सिंह का सांसद से हुआ था टकराव
श्रुति सिंह के पति सेना छावनी लखनऊ में तैनात हैं। इसके चलते उन्होंने 5 साल पहले प्रतिनियुक्ति ली थी। यूपी सरकार ने अप्रैल 2022 में उन्हें इटावा का डीएम बनाकर भेजा था। यहां उनका टकराव इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया से हो गया। सांसद कठेरिया ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इटावा डीएम श्रुति सिंह की संपत्ति की जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया था कि डीएम भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं। इसके बाद से वे लगातार विवादों में रहीं। 1 महीने पहले उनकी प्रतिनियुक्ति खत्म हो गई तो श्रुति सिंह छत्तीसगढ़ लौट आईं और अपनी आगामी पोस्टिंग का इंतजार पिछले 1 महीने से कर रही थी। उनके रिकॉर्ड को देखते हुए चुनाव के वक्त भूपेश सरकार ने प्रदेश में उनकी पोस्टिंग करने से परहेज किया।
छत्तीसगढ़ में रमन सिंह भी हुए थे नाराज
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी श्रुति सिंह से नाराज हुए थे। मार्च 2018 में रमन सिंह गरियाबंद जिले में लोक सुराज अभियान के तहत देवभोग विकासखंड में एक समाधान शिविर में भाग ले रहे थे। इस दौरान तत्कालीन सीएम के समक्ष राजस्व संबंधी शिकायतें आईं। इस पर उन्होंने तत्कालीन डीएम श्रुति सिंह से जवाब तलब किया। श्रुति सिंह शिकायतों पर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाईं। इससे रमन सिंह नाराज हो गए और उन्होंने डीएम को हटाने का फैसला ले लिया था।
निहारिका बनाई गई SIRD की महानिदेशक
2 साल बाद लौटी 1997 बैच की IAS निहारिका बारीक को ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत और ग्रामीण विकास संस्थान (SIRD) की महानिदेशक बनाया गया है। बारीक पिछले 2 सालों से मातृत्व अवकाश पर थी। अवकाश की अवधि खत्म होने के बाद 2 दिन पहले उन्होंने मंत्रालय में जॉइनिंग दी थी। अभी तक ये प्रभार ACS सुब्रत साहू के पास था। सुब्रत साहू को केवल इस पद से भारमुक्त किया गया है, बाकी की जिम्मेदारियां यथावत रखी गई हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
पीएससी के नतीजों में गड़बड़ी: सरकार ने जताई आपत्ति, हाई कोर्ट ने कहा-मीडिया ट्रायल बंद होगा, अब 16 को होगी सुनवाई
8 IFS इधर से उधर
छत्तीसगढ़ के 8 IAS अफसरों का तबादला हुआ है। लघु वनोपज संघ के महाप्रबंधक आरसी दुग्गा को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर भेजा गया है। अन्य अधिकारियों में मनीष कश्यप को उप वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम नवा रायपुर से वन मंडलाधिकारी जांजगीर-चांपा, दिनेश कुमार पटेल को जांजगीर चांपा से वनमंडाधिकारी नारायणपुर, रौनक गोयल को उप वनमंडलाधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार से राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर, ग्रीष्मी चांद को उप वनमंडलाधिकारी बलौदाबाजार से उप वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी को उप वनमंडलाधिकारी नारायणपुर से वनमंडलाधिकारी दुर्ग, हेमचंद पहारे को उप वन संरक्षक वन विकास निगम रायपुर से संचालक सह वनमंडलाधिकारी जंगल सफारी रायपुर और बीएस सरोटे को उप वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम से वनमंडलाधिकारी जंगल सफारी रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari