रायपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग का खेल, बिना लाइसेंस फीस के चल रही दुकानें
Krishna Kumar Sikander | Aug 04, 2025, 11:49 IST
Illegal vending game at Raipur railway station the sootr
रायपुर रेलवे स्टेशन पर सन शाइन केटरर्स द्वारा संचालित सभी टी स्टॉल और फूड ट्रॉलियां बिना वैध लाइसेंस के चल रही हैं। फर्म का लाइसेंस 20 जुलाई 2025 को खत्म हो गया था, और उन्होंने अभी तक नवीनीकरण शुल्क जमा नहीं किया है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर सन शाईन केटरर्स के तहत संचालित सभी टी स्टॉल और फूड ट्रॉलियां बिना वैध लाइसेंस फीस और दस्तावेजों के धड़ल्ले से चल रही हैं। इनका लाइसेंस 20 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुका है। रेलवे प्रशासन ने 19 जुलाई को लाइसेंस नवीनीकरण का पत्र जारी किया था, लेकिन फर्म ने अब तक लाइसेंस फीस जमा नहीं की। इसके बावजूद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, आरपीएफ, और सीआईबी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर रेलवे स्टेशन पर ठेकेदारों की गुंडागर्दी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी
सूत्रों के अनुसार, सन शाईन केटरर्स को एक साल की लाइसेंस फीस जमा करने के लिए पत्र दिया गया है, लेकिन फर्म ने केवल तीन महीने की फीस जमा करने का आवेदन दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि फर्म का कोई बैंक खाता भी नहीं है, जिसके चलते डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के जरिए फीस जमा करने में भी देरी हो रही है। रेलवे ने नकद भुगतान स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर रेलवे स्टेशन के स्टॉल से ‘जनता खाना’ गायब, गंदे पानी से बन रही चाय
यह पहली बार नहीं है जब सन शाईन केटरर्स की अनियमितताएं उजागर हुई हैं। पहले भी फर्म से जुड़ी कई खामियां सामने आ चुकी हैं, जिनमें बैंक खाता न होना प्रमुख है। इसके बावजूद, रेलवे प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह संदेह पैदा होता है कि फर्म के पीछे कोई प्रभावशाली व्यक्ति है, जिसकी पहुंच रेलवे बोर्ड और जीएम तक हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर रेलवे स्टेशन अलर्ट मोड पर, गस्त जारी
रायपुर रेल मंडल के डीआरएम ने कहा कि लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया में कमेटी की बैठक और अन्य औपचारिकताओं में समय लगता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह प्रक्रिया अब तक पूरी हो जानी चाहिए थी। सूत्रों की मानें तो नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और देरी का कारण फर्म की ओर से फीस जमा न करना है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे यात्री, कांच फोड़कर निकाला बाहर
रायपुर रेलवे स्टेशन पर बिना वैध दस्तावेजों के चल रही दुकानों और वेंडिंग गतिविधियों पर रेलवे प्रशासन की निष्क्रियता कई सवाल खड़े करती है। यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में नियमों की अनदेखी की जा रही है। रेलवे को इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
सन शाइन केटरर्स | अवैध फूड स्टॉल | रायपुर रेलवे भ्रष्टाचार
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर रेलवे स्टेशन पर ठेकेदारों की गुंडागर्दी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी
लाइसेंस फीस जमा करने में देरी, फिर भी कार्रवाई नहीं
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर रेलवे स्टेशन के स्टॉल से ‘जनता खाना’ गायब, गंदे पानी से बन रही चाय
पहले भी सामने आई थीं अनियमितताएं
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर रेलवे स्टेशन अलर्ट मोड पर, गस्त जारी
DRM का बयान और हकीकत
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे यात्री, कांच फोड़कर निकाला बाहर
रेलवे प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल
FAQ
- रायपुर रेलवे स्टेशन पर सन शाईन केटरर्स की कौन-सी अनियमितता सामने आई है?
सन शाईन केटरर्स द्वारा संचालित टी स्टॉल और फूड ट्रॉलियां बिना वैध लाइसेंस फीस और आवश्यक दस्तावेजों के चल रही हैं। इनका लाइसेंस 20 जुलाई 2025 को समाप्त हो चुका है, लेकिन अब तक नई फीस जमा नहीं की गई है। - रेलवे प्रशासन की इस मामले में क्या भूमिका रही है?
रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और सीआईबी ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है, जबकि फर्म की अनियमितताएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि संभवतः किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में नियमों की अनदेखी की जा रही है। - डीआरएम का इस पूरे मामले पर क्या कहना है?
डीआरएम ने कहा है कि लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया में औपचारिकताओं और कमेटी की बैठक में समय लगता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि प्रक्रिया अब तक पूरी हो जानी चाहिए थी और देरी का कारण फर्म द्वारा फीस जमा न करना है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
सन शाइन केटरर्स | अवैध फूड स्टॉल | रायपुर रेलवे भ्रष्टाचार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA