बिलासपुर में BJP की पूजा विधानी ने कांग्रेस को 66 हजार वोट से हराया

Marut raj | Feb 15, 2025, 19:54 IST
Share
In Bilaspur BJP Pooja Vidhani defeated Congress by 66 thousand votes the sootr
In Bilaspur BJP Pooja Vidhani defeated Congress by 66 thousand votes the sootr

In Bilaspur, BJP's Pooja Vidhani defeated Congress by 66 thousand votes : बिलासपुर निगम के 70 में से 48 वार्डों में बीजेपी, कांग्रेस 18 और 4 निर्दलीय पार्षदों ने जीत हासिल की है।

In Bilaspur, BJP's Pooja Vidhani defeated Congress by 66 thousand votes : बिलासपुर नगर निगम में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी 66 हजार 67 वोट से जीत गई हैं। उन्हें 1 लाख 52 हजार 11 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को 85 हजार 944 वोट मिले हैं।

ये खबर भी पढ़ें... BJP ने किया कांग्रेस को क्लीन स्वीप, सभी 10 नगर निगमों में मेयर की जीत

48 पर बीजेपी और 4 पर निर्दलीय भी जीते

बिलासपुर निगम के 70 में से 48 वार्डों में बीजेपी, कांग्रेस 18 और 4 निर्दलीय पार्षदों ने जीत हासिल की है। वहीं, वार्ड क्रमांक-13 में BJP पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें... 14 महीने में 180 डिग्री घूम गया जनता का मानस... 4 चुनाव हारी कांग्रेस

जीत के बाद पूजा विधानी ने कहा कि शहर की जनता को मूलभूत सुविधा के साथ महिलाओं को सुविधा दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। मेयर के लिए 8 और वार्ड पार्षद के लिए 272 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। बिलासपुर निगम में कुल मतदाता 5 लाख 6 हजार 162 हैं। इसमें पुरुष मतदाता 2 लाख 51 हजार 322 और महिला मतदाता 2 लाख 54 हजार 771 है। यहां करीब 52% मतदान हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें... Local Body Election 2025 Result: मंत्री जायसवाल की बहू चुनाव हारीं

पूरे जिले में बीजेपी ही बीजेपी

वहीं, रतनपुर नगर पालिका में बीजेपी प्रत्याशी लव कुश चुनाव जीते। मल्हार नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी धनेश्वरी केंवट की जीत। कोटा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सरोज दुर्गेश साहू की हुई जीत। बिल्हा नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी वंदना जेंड्रे चुनाव जीती, जबकि तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस, बोदरी नगर पालिका में आप का कब्जा है।

ये खबर भी पढ़ें... कुनकुरी में CM विष्णुदेव को मात और पाटन में नहीं चला भूपेश का भौकाल

ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लगा बड़ा झटका, अपना ही गढ नहीं बचा पाए

Tags:
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • Bilaspur Municipal Corporation
  • बिलासपुर नगर निगम
  • bilaspur news in hindi
  • बिलासपुर मेयर पूजा विधानी
  • Bilaspur Mayor Pooja Vidhani
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि