ओपी चौधरी ने CM भूपेश के आरोपों पर किया पलटवार, बोले-अपना स्तर इतना मत गिराइए, कोई छत्तीसगढ़िया ऐसी हरकत कर ही नहीं सकता
The Sootr CG | Nov 05, 2023, 24:00 IST
ओपी चौधरी ने CM भूपेश के आरोपों पर किया पलटवार, बोले-अपना स्तर इतना मत गिराइए, कोई छत्तीसगढ़िया ऐसी हरकत कर ही नहीं सकता
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में पिछले दिनों ओपी चौधरी की पत्नी पर ओपी चौधरी के लिए चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा था।
RAIGARH. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में पिछले दिनों ओपी चौधरी की पत्नी पर चौधरी के लिए चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा था। ओपी चौधरी की पत्नी सरकारी कर्मचारी हैं। आचार संहिता के अनुसार कोई सरकारी कर्मचारी राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार नहीं कर सकता है। ऐसे में ओपी चौधरी की पत्नी का चुनाव प्रचार करना नियमत: गलत है।
दरअसल सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया (एक्स) पर लिखा था कि रायगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार ओपी चौधरी की पत्नी केंद्रीय कर्मचारी हैं, वह घर-घर जाकर अपने मिस्टर कहर बरपाऊ पति का प्रचार कर रही हैं। चुनाव आयोग कार्रवाई क्यों नहीं करता? यह तो आचार संहिता की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। हमने इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग में की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
सीएम बघेल के इस ट्वीट पर अब बीजेपी नेता और रायगढ़ से बीजेपी के प्रत्याशी ओपी चौधरी ने जवाब दिया है। उन्होंने सीएम के सभी आरोपों को सीधा छत्तीसगढ़वाद से जोड़ दिया है। ओपी चौधरी ने लिखा कि कोई छत्तीसगढ़िया ऐसे निराधार आरोप लगा ही नहीं सकता। ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा कि भूपेश बघेल जी! निराधार व्यक्तिगत आरोप लगाना कोई छत्तीसगढ़िया कैसे कर सकता है? रायगढ़ की सभा में भी आप रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर बात करने के बजाय मुझ पर अनर्गल व्यक्तिगत हमले करते रहे है। अब मेरी पत्नी पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।
ओपी चौधरी ने आगे लिखा कि बीजेपी का एक भी निशान, झंडा या वोट की अपील कहां दिख गई, आपको और आपकी पार्टी को? अपना स्तर इतना मत गिराइए, कोई छत्तीसगढ़िया ऐसी हरकत कर ही नहीं सकता है। बता दें कि अब ओपी चौधरी के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
सीएम बघेल ने की थी शिकायत
ओपी चौधरी का CM को जबाव
कोई छत्तीसगढ़िया ऐसी हरकत कर ही नहीं सकता- चौधरी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari