छत्तीसगढ़ में IPL की एंट्री, दिल्ली डेयर डेविल के बाद रॉयल चैैलेंजर्स बेंगलुरु का बनेगा होम ग्राउंड, तैयारी शुरु

VINAY VERMA | Jan 13, 2026, 20:21 IST
Share
ipl-matches-likely-in-raipur-rcb-invites-cm-vishnu-deo-sai
ipl-matches-likely-in-raipur-rcb-invites-cm-vishnu-deo-sai

छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रायपुर में आईपीएल मुकाबलों के आयोजन को लेकर आधिकारिक सहमति बन गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जर्सी भेंट कर रायपुर में मैचों के आयोजन का औपचारिक निमंत्रण दिया है।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर लगी आधिकारिक मुहर
  • आरसीबी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जर्सी भेंट कर दिया औपचारिक निमंत्रण
  • तकनीकी जांच के बाद अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना
  • आगामी आईपीएल सीजन में रायपुर में दो हाई-वोल्टेज मुकाबले प्रस्तावित
  • आईपीएल से खेल, पर्यटन और स्थानीय कारोबार को मिलेगा बड़ा फायदा

NEWS IN DETAIL

छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। IPL यानि इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले रायपुर में आयोजित किए जाने पर आधिकारिक मुहर लग गई है। रॉयल चैैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम की आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैचों के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है। यदि तकनीकी जांच के बाद अंतिम मंजूरी मिलती है तो आगामी IPL 2026 में रायपुर में दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा।

तकनीकी पक्ष भी है सामने

आरसीबी की मुलाकात के बाद यह तय माना जा रहा है आगामी दिनों में आईपीएल के मैच रायपुर में होंगे लेकिन अभी कई स्तर पर तकनीकी निरीक्षण के चरण बाकी हैं। जिसके बाद मैच को हरी झंडी मिलेगी। लेकिन यह बात भी राहत वाली है कि पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के अलावा आईपीएल के मैचों का आयोजन रायपुर में हो चुका है। जिससे तकनीकी पहलू पर ज्यादा समस्या नहीं आएगी।

आरसीबी खेलेगी अपना मैच

आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन और मुख्यमंत्री की मुलाकात से तय माना जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम रायपुर में अपने मैच खेलेगी। मुख्यमंत्री ने मैचों के आयोजन के दौरान सुरक्षा, सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का पूरा आश्वासन दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलती है, बल्कि राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी मिलती है।

पर्यटन को मिलता है बढ़ावा

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएल मैचों के आयोजन से रायपुर को देशभर में नई पहचान मिलेगी। इससे पर्यटन, होटल व्यवसाय और स्थानीय व्यापार को भी लाभ होगा। कुल मिलाकर, रायपुर में आईपीएल के दो मैचों का प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को एक उभरते हुए स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

पहले भी हो चुके हैं आयोजन

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पहले भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े मैचों की मेजबानी कर चुका है। अब आईपीएल मैचों के आयोजन से रायपुर एक बार फिर देश के क्रिकेट मानचित्र पर खास पहचान बनाने जा रहा है। कुल मिलाकर, यह आयोजन छत्तीसगढ़ के खेल विकास, युवाओं के उत्साह और राज्य की छवि के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भारत vs न्यूजीलैंड मैच; पहली पारी के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, 350 बाउंसर्स रहेंगे तैनात, महंगाई पर भी लगाम

रायपुर में होंगे महिला ODI विश्वकप के दो मैच, शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगी मेजबानी

IPL 2025 : भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद आईपीएल 2025 की वापसी, जारी होगा नया शेड्यूल

IPL 2025: पंजाब ने आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा लक्ष्य किया डिफेंड, कोलकाता को 95 पर ढेर

Tags:
  • IPL
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम
  • आईपीएल 2026
  • रायपुर में आईपीएल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच