जगदलपुर से हजरत निजामुद्दीन तक का सफर अब आसान, 22 कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन 21 मई से होगी रवाना

Umeshwari Baghel | May 13, 2026, 16:27 IST
Share
jagdalpur-delhi-summer-special-train
jagdalpur-delhi-summer-special-train

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जगदलपुर से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 21 मई से शुरू होगी और 22 कोच के साथ यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

NEWS IN SHORT

  • गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
  • जगदलपुर से दिल्ली के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू
  • विशेष ट्रेन में 22 कोच, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
  • रेलवे ने 33 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का किया ऐलान
  • कोरापुट, रायपुर, नागपुर से गुजरेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

NEWS IN DETAIL

Jagdalpur। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने राहत देने का फैसला लिया है। बस्तर और आसपास के यात्रियों के लिए जगदलपुर से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

समर स्पेशल ट्रेन: जानें कब से चलेंगी?

(ईस्ट कोस्ट रेलवे छत्तीसगढ़) यह समर स्पेशल ट्रेन 21 मई 2026 को सुबह 11 बजे जगदलपुर से रवाना होगी और 23 मई को हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 25 मई को रात 2 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर 26 मई को रात 11 बजे जगदलपुर पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

यह विशेष ट्रेन कोरापुट, रायपुर, नागपुर और आगरा कैंट मार्ग से गुजरेगी। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बस्तर क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली और उत्तर भारत की यात्रा में सुविधा होगी।

विशेष सेवा के साथ 22 कोच

समर स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 18 स्लीपर क्लास, 2 सामान्य श्रेणी और 2 सेकंड क्लास लगेज कम दिव्यांगजन कोच होंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी आधिकारिक रेलवे वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से चेक करें।

रेलवे समर स्पेशल ट्रेन से राहत

इस बार छत्तीसगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, रेलवे प. बंगाल के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी।

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें

चलिए जानें कि इस साल छत्तीसगढ़ से कुल 33 समर स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं, जो हावड़ा, मुबई, बिहार, मध्यप्रदेश और अन्य प्रमुख रूटों पर चलेंगी। यह ट्रेनें अप्रैल, मई और जून महीने में 96 फेरों के साथ चलाई जाएंगी।

FAQ सामान्य प्रश्न

  1. समर स्पेशल ट्रेन कब शुरू होगी?
    21 मई 2026 से। 21 मई 2026 से।
  2. समर स्पेशल ट्रेन का समय क्या है?
    08519: 21 मई सुबह 11 बजे, 08520: 25 मई रात 2 बजे।
  3. यह ट्रेन कहां से होकर जाएगी?
    कोरापुट, रायपुर, नागपुर, आगरा कैंट।

यह खबरें भी पढ़े...

समर स्पेशल ट्रेन का समय बदलाव, यात्रियों को मिलेगा फायदा, जानिए इस खास रिपोर्ट में

भारतीयों ने क्यों बदल लिए हैं अपने समर वेकेशन प्लान, जानें इसके पीछे की वजह

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत; छत्तीसगढ़ से चलेंगी 23 समर स्पेशल ट्रेनें, हरिद्वार से तिरुपति तक का सफर होगा आसान

गर्मी के मौसम में चलेंगी 11 समर स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट से मिलेगी मुक्ति



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे छत्तीसगढ़
  • नागपुर
  • जगदलपुर
  • रेलवे समर स्पेशल ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा