जांजगीर में शराब पीने से 3 मौतों का मामला: पत्नी ने शराब में मिलाया था जहर, पति के साथ हो गई थी 2 लोगों की मौत, 2 गिरफ्तार

Shivam Dubey | Sept 06, 2023, 24:00 IST
Share

जांजगीर में सोमवार को जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक संतराम सांडे की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने पति को मारने के लिए शराब ने जहर मिलाया था

नितिन मिश्रा, JANJGIR. जांजगीर में सोमवार को जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक संतराम सांडे की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्नी ने पति को मारने के लिए शराब ने जहर मिलाया था। लेकिन पति के साथ उसके दो रिश्तेदारों की भी जहरीली शराब पीने से मौत हो गई थी। पत्नी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के साथ हत्या की साजिश रची थी।

क्या मामला है

दरअसल संतराम सांडे, जितेंद्र सांडे और संजय सांडे जांजगीर जिले के परसाही गांव के रहने वाले थे। संतराम अपनी पत्नी जयंती सांडे के साथ रहता था। संतराम और उसकी पत्नी जयंती का आए दिन विवाद होता था। संतराम शराब के नशे में जयंती सांडे के साथ गालीगलौज और मारपीट करता था। इस दौरान ठडगाबहरा के रहने वाले प्रेम सागर रत्नाकर और जयंती का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। संतराम को रास्ते से हटाने के लिए दोनो बातचीत करते रहते थे। रोज की किटकिट से परेशान होकर दोनो ने मिलकर संतराम सांडे की हत्या का प्लान बनाया। जयंती ने घर में रखी हुई शराब में जहर मिला दिया और घर आने पर संतराम को पिलाने का प्लान बनाया।

पति के साथ दो और लोगों की हो गई मौत

जयंती ने संतराम की हत्या करने के लिए घर में रखी हुई शराब में जहर मिला दिया। सोमवार को संतराम सांडे, जितेंद्र सांडे और संजय सांडे गांव के एक तालाब में मछली मारने गए हुए थे। तीनो ने मिलकर शराब पीने का प्लान बनाया। तीनो ने मछली मारकर पहले अपने– अपने घर चले गए। संतराम अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने पहले ही हाथ में शराब की बोतल दे दी। उसी समय जितेंद्र और संजय भी वहां आ पहुंचे। तीनो ने घर के पीछे जाकर शराब का सेवन किया। कुछ देर बार तीनो की तबीयत खराब होने लगी और संजय और संतराम की घर में मौत हो गई। वहींअस्पताल ले जाते वक्त जितेंद्र की मौत भी हो गई।

आरोपी पति और प्रेमी गिरफ्तार

तीन लोगों की मौत के बाद से गांव में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिससे पता चला कि शराब में जहर मिलाया गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद संतराम की पत्नी जयंती को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जयंती के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी प्रेमसागर रत्नाकर को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Janjgir-Champa News
  • जांजगीर-चांपा न्यूज
  • Police Arrested killer Wife Who Mixed Poisiton in Liquor
  • Three Deaths After Drinking Liquor
  • शराब में जहर मिलाने वाली हत्यारी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शराब पीने से तीन की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं