कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होंगे जोगी, बोले कांग्रेसियों को भी झेंगुरा बनना पड़ेगा

Arun Tiwari | Jun 04, 2026, 16:34 IST
Share
jantar-mantar-jogi-protest
jantar-mantar-jogi-protest

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर राजनीति गरमा गई है। यह प्रदर्शन 6 जून को दिल्ली में होगा। सीजेपी का कहना है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा।

Raipur : कॉकरोच जनता पार्टी का 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन है। यह विरोध प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने को लेकर है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वे 6 जून को भारत लौटेंगे और दिल्ली में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे।

उनका कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। कॉकरोच जनता पार्टी को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने समर्थन किया है। अमित ने कहा कि वे और उनकी पार्टी इस आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचेगी।

झेंगुरा आ रहा है जंतर मंतर

छत्तीसगढ़ जनता पार्टी (जे) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने एक्स पर वीडियो जारी कर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का समर्थन किया है। अमित ने कहा कि वे अपनी पार्टी समेत इस आंदोलन में शामिल होने दिल्ली के जंतर मंतर जाएंगे। अमित ने कहा कि कॉकरोच को हमारे यहां झेंगुरा कहा जाता है।

उनका डीएनए कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि हमने बड़ी गल्तियां की हैं। हम ऑपरेशन लोटस के निशाने पर रहे हैं। शिवसेना और टीएमसी ऑपरेशन लोटस का प्रकोप झेल चुके हैं। देश को बीजेपी और कांग्रेस के अलावा तीसरा विकल्प चाहिए। अभिजीत अब आंखें खुली रखकर भारत लौट रहा है।

क्या है पूरा मामला

नीट परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो संदेश में दिपके ने छात्रों और समर्थकों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अब एकजुट होकर आवाज उठाने का समय आ गया है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आंदोलन पूरी तरह संविधान सम्मत और अहिंसक होगा। दिपके ने अपने समर्थकों से 6 जून की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने का आह्वान किया है। इसके बाद वे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति लेने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से छात्रों की चिंताओं को सरकार के सामने रखना है। अभिजीत दिपके का कहना है कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों और कथित अनियमितताओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

NEET पेपर लीक और CBSE के OSM Evaluation System में हुई गंभीर अनियमितताओं ने लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसी अन्याय के खिलाफ बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया।

257
257


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब NEET-UG पेपर लीक के लिए छात्र सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार मान रहे हैं। जब छात्रों समेत पूरा देश शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रहा है। तब CBSE अध्यक्ष और सचिव का ट्रांसफ़र केवल और केवल हेडलाइन मैनेजमेंट का तमाशा है।

नैतिकता नाम की चीज निर्लज्ज मोदी सरकार को छूकर भी नहीं निकलती है। इस खेल में धर्मेंद्र प्रधान को लगातार बचाना, लगता है कि इस खेल में कई सरगना हैं। ताश के पत्तों की ये इमारत GEN-Z ही खिसकाएँगे, आप देखते जाइए। राहुल गांधी ने कहा कि CBSE अध्यक्ष - ट्रांसफ़र। CBSE सचिव - ट्रांसफ़र। एक-सदस्यीय “जाँच” समिति - गठित। और असल ज़िम्मेदार, धर्मेंद्र प्रधान - सुरक्षित।

FAQ

  1. कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन कब और कहा होगा?
    कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा। यह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।
  2. इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा दिलवाना है। आंदोलन का कारण NEET परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामला है।
  3. प्रदर्शन में किन राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है?
    छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे और अमित जोगी ने इस आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की है। कांग्रेस के नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया है।

यह खबरें भी पढ़े...

कॉकरोच जनता पार्टी विवाद पर RSS प्रचार प्रमुख आंबेकर बोले- संवैधानिक दायरे में काम करती है Gen Z

बस्तर के नक्सल प्रभावित लोगों ने जंतर मंतर पर जताया विरोध, सरकार कर रही माओवादियों पर नियंत्रण का दावा

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और टीएस आमरण अनशन पर बैठे, भूपेश बघेल बोले ईंट से ईंट बजा देंगे

व्यापारी मर्डर केस : अमित जोगी की बड़ी चेतावनी, होगी CBI जांच?



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • अमित जोगी
  • जंतर मंतर
  • नीट परीक्षा
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच