50 श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से भिड़ी, CG के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 9 घायल
Amresh Kushwaha | Published:
jaunpur-bus-full-50-accident-devotees-collided--trailer-CG-4-died
जौनपुर (Uttar Pradesh) में श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत और 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। बस अयोध्या से वाराणसी जा रही थी।
जौनपुर बस हादसा: यूपी (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) में सोमवार, 15 सितंबर को तड़के बड़ा हादसा हुआ। 50 श्रद्धालुओं (Devotees) से भरी एक एसी बस (Bus) वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे का केबिन पूरी तरह पिचक गया। इस हादसे में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
ये खबर भी पढ़िए...विकासशील ही होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, इस महीने रिटायर हो रहे अमिताभ जैन
बालाजी ट्रेवल्स (Balaji Travels) की बस CG 07 CT 4681 नंबर से 7 सितंबर को 50 लोगों का दल छत्तीसगढ़ के पखांजूर (Pakhanjur) से निकला था। यात्रा में श्रद्धालु पहले अमरकंटक (Amarkantak), मैहर देवी (Maihar Devi), चित्रकूट (Chitrakoot), वृंदावन (Vrindavan) और अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। अयोध्या में रामलला (Ramlala) का दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वाराणसी (Varanasi) में बाबा विश्वनाथ (Vishwanath) मंदिर जाने के लिए बस से रवाना हुए थे।
ये खबर भी पढ़िए...CG News: करंट से मासूमों की मौत पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त,अवकाश के दिन हुई सुनवाई,सरकार से जवाब तलब
ये खबर भी पढ़िए...युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग से किया इंकार,कोरबा में 4 शिक्षक निलंबित,कई को नोटिस जारी
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ (SP Dr. Kaustubh) के अनुसार, बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक (Overtake) करने के प्रयास में ड्राइवर ने नियंत्रण (Control) खो दिया और हादसा हो गया। फिलहाल ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर जाम (Traffic Jam) भी लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने हटवाया।
ये खबर भी पढ़िए...सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती, 625 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को वित्त की मंजूरी
हादसे में मरने वालों में आशा भवन (Asha Bhawan, 30 वर्ष), गुलाब (Gulab, 32 वर्ष), बस चालक दीपक (Deepak, 39 वर्ष) और एक अज्ञात महिला शामिल हैं। वहीं, 9 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में दो ड्राइवर सवार थे। इनमें से अर्जुंदा (Arjunda) निवासी ड्राइवर सुरक्षित है, जबकि दुर्ग (Durg) निवासी ड्राइवर की मौत हो गई।
तड़के 3 बजे हुआ हादसा
बस में सवार श्रद्धालु दिलीप दास (Dilip Das) ने बताया कि अयोध्या से निकलने के बाद तड़के 3 बजे (3 AM) अचानक बस ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर केबिन में दबकर मौत के शिकार हो गया। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस (Police) को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल (District Hospital) भेजा गया।
रामलला और बाबा विश्वनाथ दर्शन के लिए निकले थे श्रद्धालु
ये खबर भी पढ़िए...CG News: करंट से मासूमों की मौत पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त,अवकाश के दिन हुई सुनवाई,सरकार से जवाब तलब
50 श्रद्धालुओं से भरी बस के ट्रेलर से भिड़ने की खबर पर एक नजर
|
ओवरटेक करने में हुआ हादसा
ये खबर भी पढ़िए...सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती, 625 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को वित्त की मंजूरी
हादसे में 4 की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari